15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 और ODI वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बदलाव से भारत-पाकिस्तान को होगा फायदा, अब चिर प्रतिद्वंद्वियों के बीच होंगे ज्यादा मैच

India vs Pakistan: ICC T20 वर्ल्‍ड कप और ODI वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बदलाव का सबसे ज्‍यादा फायदा भारत और पाकिस्तान की टीम के साथ इनके फैंस को होगा, क्‍योंकि अब इन चिर प्रतिद्वंद्वियों के बीच ज्‍यादा मैच देखने को मिलेंगे।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 15, 2026

India vs Pakistan more matches in World Cups

भारत-पाकिस्‍तान मैच का नजारा। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

India vs Pakistan more matches in World Cups: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मेंस ODI वर्ल्ड कप और मेंस के T20 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बदलाव का फैसला काफी सोच समझकर लिया है। टी20 वर्ल्‍ड कप में अब सुपर-8 की जगह सुपर-10 होगा और एलिमिनेटर मैच भी होंगे। जबकि वनडे वर्ल्‍ड कप में सुपर-7 शुरू किया गया है। इसका सबसे ज्‍यादा फायदा भारत और पाकिस्‍तान के क्रिकेट फैंस को होगा, जो कि इन दोनों की भिड़ंत का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अगर 2026 में ये नियम होता तो भारत और पाकिस्‍तान के बीच एक से ज्‍यादा मैच हो सकते थे।

आईसीसी ने किया ये दावा

आईसीसी ने दावा किया है कि इन बदलाव से एथलीटों और फैंस के लिए एक टूर्नामेंट ज्‍यादा दिलचस्प बनेगा। लेकिन, क्या सच में ऐसा है? अगर इन फैसलों पर नजर डालें तो दो बातें सामने आती हैं। पहली यह कि आईसीसी नहीं चाहता कि एसोसिएट देश आगे बढ़ें और दूसरी यह कि वह भारत और पाकिस्तान ज्‍यादा मैच चाहते हैं, ताकि रेवेन्‍यू में इजाफा हो सके।

एसोसिएट टीमों को होगा नुकसान

दरअसल, आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए 14 टीमों को ही रखा है। वहीं, ग्रुप स्टेज शुरू होने से पहले एसोसिएट टीमें या तीन सबसे कमजोर टीमों के बीच एक सुपर सीरीज खेली जाएगी। उनमें से सिर्फ एक ही क्वालीफाई कर पाएगी। इसके उलट 2023 में हर टीम राउंड-रॉबिन मॉडल में आमने-सामने होती थीं। लेकिन अब कमजोर टीम सभी मजबूत टीमों का सामना नहीं कर पाएंगी।

भारत-पाक ज्‍यादा मैचों के लिए आईसीसी ने चली चाल

आईसीसी वनडे वर्ल्‍ड कप के लिए सुपर-7 शुरू किया गया है। ये टीमें राउंड-रॉबिन मॉडल में खेलेंगी। इसका मतलब है कि पाकिस्तान पहले ग्रुप स्टेज में भारत से खेलेगा, क्योंकि वे 2012 से सभी आईसीसी इवेंट्स में दोनों एक ही ग्रुप में रहे हैं। फिर अगले स्टेज में दोनों की भिड़ंत होगी।

कम से कम दो और ज्‍यादा से ज्‍यादा तीन बार भिड़ेंगे भारत-पाक

माना जा रहा है कि पाकिस्तान कभी-कभी अगले लेवल तक पहुंचने में नाकाम रहा है। इस तरह उसे एक और मौका मिलेगा। अगर भारत और पाकिस्तान दोनों नॉकआउट मैचों के लिए क्वालीफाई करते हैं, तो वे फिर से आमने-सामने होंगे। इस तरह ये चिर प्रतिद्वंद्वी वनडे वर्ल्‍ड कप 2027 में कम से कम दो मैच और ज्‍यादा से ज्‍यादा तीन मैच खेल सकते हैं।

2026 में एलिमिनेटर होता तो भारत-पाक दूसरी बार भिड़ते

वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2028 की बात करें तो इसमें एलिमिनेटर स्टेज जोड़ा गया है। बता दें कि पाकिस्तान 2026 एडिशन में सुपर-8 से बाहर हो गया था। अगर यह नया फॉर्मेट लागू होता, तो पाकिस्तान भारत के खिलाफ एलिमिनेटर में खेलता और ये एक अतिरिक्‍त भारत-पाकिस्‍तान मुकाबला होगा, जो अब अगले टी20 वर्ल्‍ड कप में देखने को मिल सकता है।