क्रिकेट

KKR vs GT: कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, इस खतरनाक बल्लेबाज की प्लेइंग 11 में हुई एंट्री

KKR vs GT: कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किया है। रहमानुल्लाह गुरबाज और मोईन अली को मौका दिया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Apr 2025, 7:20 PM IST
Feature image

Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का 39वां मुक़ाबला गत चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मैच में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

कप्तान रहाणे ने कहा कि पिच सूखी दिख रही है इसलिए वह पहले गेंदबाजी करते हुए यह जांचना चाहते हैं कि पिच कैसी खेल रही है। रहाणे ने कहा कोलकाता में रहमानुल्लाह गुरबाज और मोईन अली खेलते दिखाई देंगे। वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि आज ओस नहीं रहेगी इसलिए उन्हें पहले बल्लेबाजी करने में समस्या नहीं है।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-
गुजरात टाइटंस :
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जॉस बटलर (विकेटकीपर), शरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, वॉशिंगटन सुंदर, साई किशोर, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसल, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, मोईन अली, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती।

Updated on:
21 Apr 2025, 7:20 PM IST
Published on: