क्रिकेट

आंधी और बारिश ने रोका IPL मैच, अगर रद्द हुआ KKR vs PBKS का मुकाबला तो लंबी छलांग लगाएगी ये टीम

IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का अब तक खाता नहीं खुला है। शुरुआती दोनों मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा था।

2 min read
Apr 06, 2026
पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (फोटो- IANS)

IPL 2026, KKR vs PBKS Weather Update: आंधी और बारिश की वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का मुकाबला रुक गया। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 12वां मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है, जहां केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम में दो बदलाव का ऐलान किया, जिसमें वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन को बाहर किया गया। उनकी जगह नवदीप सैनी और रोवमैन पॉवेल को शामिल किया गया। दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर रहाणे के फैसले से खुश थे और उन्होंने कहा कि अगर वे टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही चुनते।

ये भी पढ़ें

पहले लगा 2 करोड़ का जुर्माना, अब बीच PSL से हुए बाहर, नसीम शाह का साथ नहीं छोड़ रहा बुरा समय

खराब रही KKR की शुरुआत

आपको बता दें कि केकेआर ने इस सीजन में अब तक एक भी मुकाबला नहीं जीता है, जबकि पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में है। इस मुकाबले में केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ओवर में ही फिन ऐलन को जैवियर बार्टलेट ने पवेलियन भेज दिया। वह 7 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर कैमरन ग्रीन भी आउट हो गए। ग्रीन ने सिर्फ एक चौका लगाया और 2 गेंदों में 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इन दो विकेटों के बाद ऐसा लगने लगा कि रहाणे का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला गलत साबित हो सकता है। ओवरकास्ट कंडीशन में पहले गेंदबाजी करना बेहतर विकल्प लग रहा था। इसके बाद अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने पारी संभाली और खेल रुकने तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। चौथे ओवर में (3.4 ओवर) बारिश की वजह से मैच रोक दिया गया। उस समय अंगकृष रघुवंशी 4 गेंद में 2 रन और अजिंक्य रहाणे 5 गेंदों में 8 रन बनाकर नाबाद थे। बारिश के बाद तेज हवा भी चलने लगी।

पंजाब किंग्स को होगा फायदा

अगर यह मुकाबला रद्द होता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। इससे केकेआर का खाता जरूर खुलेगा, लेकिन अंक तालिका में वह ज्यादा ऊपर नहीं पहुंच पाएगी और आठवें स्थान के आसपास रह सकती है। वहीं, अगर पंजाब किंग्स को एक अंक मिलता है, तो वह अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच सकती है। फिलहाल पंजाब किंग्स 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है तो कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 9वें स्थान पर मौजूद है।

Also Read
View All

अगली खबर