क्रिकेट

KKR vs RCB Prediction: मैच से पहले यहां जानें, कौनसी टीम जीतेगी आज का मैच, किसका है पलड़ा भारी

आईपीएल सीजन 13 (IPL 13) का 39वां मुकाबला बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bangalore) के बीच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा....
2 min read
Oct 21, 2020
kkr_vs_rcb-1.jpg

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 13 (IPL 13) का 39वां मुकाबला बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bangalore) के बीच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपने पिछले मुकाबले जीतकर आई हैं। कोलकाता (Kolkata) अंक तालिका (Ponits Table) में 9 में से 5 मैच जीतकर चौथे स्थान पर और बेंगलुुरु (Bangalore) 9 में से 6 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है। बेंगलुरु आईपीएल में पहले सीजन्स के मुकाबले इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। बेंगलुरु ने

कोलकाता को पिछले मुकाबले में 82 रनों से करारी मात दी थी। लेकिन आज का मैच इयोन मोर्गन किसी भी कीमत पर जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने की राह आसान करना चाहेंगे। पिछले मैच में कोलकाता ने सुपर ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को हराया था।

पिच और कंडीशन
वैसे तो अबू धाबी की टीम बल्लेबाजी के लिए अच्छी हैं, लेकिन सीएसके और केकेआर के पिछले मुकाबले में गेंद खूब टर्न कर रही थी, जिसके चलते गेंदबाजों को काफी सहायता मिली थी। आज का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

टॉप परफॉर्मर

लॉकी फर्ग्यूसन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लॉकी फर्ग्यूसन ने अपने आईपीएल 2020 के अभियान की शुरुआत की। इस मैच में उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 15 रन देखकर 3 विकेट चटकाए थे। वह अपनी गेंदबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में बल्लेबाजों के लिए परेशानियां खड़ी कर सकते हैं।

विराट कोहली
विराट कोहली ने पहले तीन मैचों में केवल 18 रन बनाए थे। अब तक विराट नौ मैचों में 57.83 की औसत से 347 रन बना चुके हैं। इस सीजन में वह अब तक दो अर्धशतक लगा चुके हैं। हालांकि, पिछले मैच में नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में विराट थोड़े परेशान थे, लेकिन इस मैच में वह अपना 100 फीसदी देने का प्रयास करेंगे।

दोनों के बीच अब तक खेले कुल मुकाबले
—दोनों टीमों के बीच अब कुल 26 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें से 15 कोलकाता और 11 बेंगलुरु जीती है।
—भारत से बाहर खेले गए 3 मैचों में से 2 बेंगलुरु और कोलकाता जीती है।
—आईपीएल 2020 के 13 मैचों की पहली पारी में एवरेज 167 रन बने हैं। स्कोर का पीछा करने उतरी टीम 6 बार जीती और 7 बार हार का सामना करना पड़ा है।

कोलकाता का पलड़ा भारी
कुल मिलाकर दोनों के बीच अब तक खेले गए मैचों के आंकड़ों पर नजर डाले तो आज के मैच में कोलकाता का पलड़ा भारी। इस मैच में कोलकाता के सौ फीसदी जीतने की उम्मीद है।

Published on:
21 Oct 2020 01:52 pm
Also Read
View All
श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान

CWG 2026: भारत की झोली में छठा गोल्ड मेडल, बॉक्सर प्रीति पवार ने 54 किग्रा वर्ग के फ़ाइनल में स्कार्लेट डेलगाडो को हराया