16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Games 2026: टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स से बाहर; विप्रज निगम को मिला मौका

Varun Chakaravarthy injured: एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को झटका लगा है। चोट के कारण वरुण चक्रवर्ती टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह विप्रज निगम को टीम में शामिल किया गया है।
2 min read
Google source verification
Varun Chakaravarthy update.

भारतीय क्रिकेटर वरुण चक्रवर्ती। (Photo Credit- IANS)

Varun Chakaravarthy ruled out of Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान के आइची और नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। इस आयोजन से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, चोट की वजह से वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स के लिए चयनित भारतीय टी-20 टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह लेग स्पिन गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर विप्रज निगम को टीम में शामिल किया गया है। विप्रज निगम ने अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है।

आपको बता दें कि वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। बीसीसीआई ने वरुण चक्रवर्ती की चोट की पुष्टि की थी, लेकिन उस समय एशियन गेम्स के लिए उनकी उपलब्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई थी।

कौन हैं विप्रज निगम?

विप्रज निगम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले हैं। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और लेग स्पिन गेंदबाज हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में ऑलराउंडर के तौर पर अपनी उपयोगिता साबित की है। घरेलू क्रिकेट के अलावा आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने भारतीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। विप्रज निगम ने बाराबंकी से क्रिकेट की शुरुआत की। इसके बाद लखनऊ में रहकर उन्होंने जमकर पसीना बहाया और उत्तर प्रदेश की अंडर-19 और अंडर-23 टीम में जगह बनाई।

उन्होंने यूपी टी-20 लीग में लखनऊ फाल्कंस के लिए खेलते हुए पिछले वर्ष 20 विकेट चटकाए। लीग में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में वह तीसरे स्थान पर रहे। निरंतर अच्छे प्रदर्शन की बदौलत वह उत्तर प्रदेश की रणजी टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे।

इसके बाद उन्हें आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने का मौका मिला। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 19 मैचों में उन्होंने 9.77 की इकॉनमी रेट से कुल 13 विकेट चटकाए। वहीं, इतने ही मैचों में उन्होंने 176.40 के स्ट्राइक रेट से कुल 157 रन बनाए।

वहीं, टी-20 क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने कुल 33 मैच खेले हैं और 8.46 की इकॉनमी रेट से कुल 34 विकेट चटकाए हैं। बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने इतने ही मुकाबलों में 157.41 के स्ट्राइक रेट से कुल 244 रन बनाए हैं। टी-20 क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 39 रन है।