क्रिकेट

KKR को IPL 2026 की पहली जीत हासिल करने के लिए डिफेंड करना होगा 181 रन, इन गेंदबाजों पर दारोमदार

IPL 2026, KKR vs LSG Update: अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल और कैमरन ग्रीन की शानदार पारियों की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 181 रन बनाए।

2 min read
Apr 09, 2026
अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी (फोटो- IANS)

Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants: कोलकाता नाइट राइडर्स ने ईडन गार्डन्स में लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने 182 रन का लक्ष्य रखा। आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर केकेआर को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। केकेआर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव करते हुए सुनील नरेन की वापसी कराई, लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और नरेन दूसरे ही ओवर में 9 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि उनका विकेट विवादों में रहा।

रहाणे ने खेली 45 रन की पारी

प्रिंस यादव की गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में खेले गए शॉट पर दिग्वेश राठी ने कैच पकड़ा, लेकिन रिप्ले में उनका पैर बाउंड्री लाइन से टच करता दिखा। इसके बावजूद थर्ड अंपायर ने बल्लेबाज को आउट दे दिया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने पारी को संभाला और टीम को 100 के करीब पहुंचाया। 99 के स्कोर पर रहाणे आउट हुए, जिन्होंने 24 गेंदों में 41 रन (4 चौके, 2 छक्के) बनाए। रघुवंशी ने 33 गेंदों में 45 रन की अहम पारी खेली।

मिडिल ऑर्डर में कैमरन ग्रीन ने 24 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रोवमैन पॉवेल ने 24 गेंदों में 39 रन की तेज पारी खेली। वहीं रिंकू सिंह एक बार फिर फ्लॉप रहे और 7 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। लखनऊ की गेंदबाजी की बात करें तो मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 27 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। दिग्वेश राठी ने 4 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट लिया। आवेश खान, मणिमरण सिद्धार्थ और प्रिंस यादव को भी एक-एक सफलता मिली। हालांकि तेज गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई। आवेश खान ने 4 ओवर में 44 रन और प्रिंस यादव ने 4 ओवर में 47 रन खर्च किए।

बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन में इससे पहले 3 मुकाबले खेले हैं और अभी तक उन्हें एक भी जीत नहीं मिली है। सीजन के पहले मुकाबले में केकेआर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रन से मात दी थी। तीसरा मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

Also Read
View All