क्रिकेट

केएल राहुल ने ODI में 129* रन की पारी खेल रचा इतिहास, युवराज सिंह और एमएस धोनी के एलीट क्‍लब में धमाकेदार एंट्री

IND vs WI 3rd ODI: केएल राहुल वेस्‍टइंडीज के खिलाफ नाबाद 129 रन की तूफानी पारी खेलते हुए जहां टीम के स्‍कोर को 351 के स्‍कोर पर पहुंचाया। वहीं, उन्‍होंने इस पारी के दम पर युवराज सिंह और एम धोनी के खास क्‍लब में भी एंट्री कर ली है।
less than 1 minute read
• •
Oct 03, 2026
IND vs WI 3rd ODI, KL Rahul,
वेस्‍टइंडीज के खिलाफ शतक का जश्‍न मनाते केएल राहुल। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

India vs West Indies 3rd ODI: भारतीय टीम ने खराब शुरुआत के बाद भी वेस्टइंडीज के खिलाफ न्‍यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में जीत के लिए 352 रनों का विशाल लक्ष्‍य रखा है। इस मुकाबले में एक समय 40 ओवर में भारत का स्‍कोर 246/5 था। इसके बाद केएल राहुल ने अपने गेयर बदले और अंतिम की 60 गेंदों पर 105 रन टीम के खाते में जोड़े। केएल राहुल ने काफी तेजी से खेलते हुए 87 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 6 छक्‍कों की मदद से 129 रन की विस्‍फोटक पारी खेली। इसके साथ ही वह युवराज सिंह और एमएस धोनी के एलीट क्‍लब में शामिल हो गए हैं।

नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए सबसे बड़े वनडे स्कोर

रैंकखिलाड़ीरनविपक्षीमैदानसाल
1युवराज सिंह139ऑस्ट्रेलियासिडनी2004
2एमएस धोनी134इंग्लैंडकटक2017
3केएल राहुल129*वेस्टइंडीजन्यू चंडीगढ़2026
4एमएस धोनी124ऑस्ट्रेलियानागपुर2009

भारत की बेहद खराब शुरुआत, केएल ने अकेले टीम को संभाला

दरअसल, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने तीसरे ओवर में ही शुभमन गिल (1) और विराट कोहली (0) के विकेट गंवा दिए थे। ये दो लगातार झटके भारत को जायडेन सील्स ने दिए। इसके बाद रोहित शर्मा ने रुतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी करते हुए टीम 141 के स्कोर तक पहुंचा दिया। रोहित 92 रन बनाकर आउट हुए अपने शतक से चूक गए। इसके बाद केएल राहुल ने गायकवाड़ के साथ चौथे विकेट के लिए 19 रन जुटाए। गायकवाड़ 69 गेंदों पर 57 रन बनाकर आउट हुए। फिर राहुल ने एक छोर से शानदार बल्‍लेबाजी की। वह 87 गेंदों पर 6 छक्कों और 10 चौकों के साथ 129 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।

एक द्विपक्षीय सीरीज में किसी टीम द्वारा सबसे ज्यादा छक्के

रैंकटीमविपक्षीजगहसालमैचछक्के
1ऑस्ट्रेलियाभारतभारत2013666
1वेस्टइंडीजइंग्लैंडवेस्टइंडीज2019566
3दक्षिण अफ्रीकाऑस्ट्रेलियादक्षिण अफ्रीका2023555
4इंग्लैंडपाकिस्तानइंग्लैंड2019545
4भारतवेस्टइंडीजभारत2026345

वनडे में सबसे ज्यादा 350+ टीम टोटल

रैंकटीम350+ स्कोर
1भारत45
2दक्षिण अफ्रीका36
3ऑस्ट्रेलिया31
4इंग्लैंड29
5न्यूजीलैंड18
Updated on:
03 Oct 2026 07:20 pm
Published on:
03 Oct 2026 07:20 pm