क्रिकेट

कॉफी विद करण विवाद: केएल राहुल ने तोड़ी चुप्पी- टीम में मिली जगह को और अहमियत देता हूं

कॉफी विद करण में दी अपनी टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में आए थे केएल राहुल बीसीसीआई ने कर दिया था सस्पेंड अभी भी राहुल और हार्दिक पंड्या पर चल रही है जांच
less than 1 minute read
Feb 28, 2019
rahul
कॉफी विद करण विवाद: केएल राहुल ने तोड़ी चुप्पी- टीम में मिली जगह को और अहमियत देता हूं

बेंगलुरु। कॉफी विद करण शो में की अपनी टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में आए क्रिकेटर केएल राहुल एक बार फिर चर्चाओं में है। उन्होंने शो में दिए अपने बयान को लेकर चुप्पी तोड़ी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मैच के बाद राहुल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस विवाद ने उन्हें पहले से ज्यादा विनम्र बना दिया है।

राहुल ने कहा कि इस विवाद से उन्हें इंडियन कैप की कीमत का पता लग गया है। यही वजह है कि अब वह पहले से भी ज्यादा उसका सम्मान करते हैं। उन्होंने बताया कि वो समय उनकी जिंदगी का कापी मुश्किल वक्त था। भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि एक खिलाड़ी, एक इंसान के तौर पर सबकी जिंदगी में कठिन वक्त आता ही है। उस समय मेरा वक्त खराब चल रहा था। इसके बाद मुझे अपने खेल पर और खुद पर ध्यान देने का मौका मिला।

आपको बता दें कि फिल्म मेकर करण जौहर के शो में हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था। शो के दौरान उन्होंने ऐसी आपत्तिजनक बातें की थी जिससे काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद बीसीसीआई ने केएल राहुल और हार्दिक पंड्या दोनों को सस्पेंड कर दिया गया था। लेकिन कुछ समय बाद इस सस्पेंशन को बाद में हटा दिया गया। हांलाकि अभी भी उन पर जांच चल रही है।

Published on:
28 Feb 2019 06:18 pm