क्रिकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक के साथ केएल राहुल ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, सचिन-द्रविड़ के स्‍पेशल क्‍लब में भी बनाई जगह

KL Rahul: न्यूजीलैंड खिलाफ केएल राहुल ने शनिवार को शतक लगाकर रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है। बतौर ओपनर सभी SENA देशों शतक लगाने वाले वह पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के एक स्‍पेशल क्‍लब में भी एंट्री कर ली है।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 8:04 AM IST
KL Rahul
न्‍यूजीलैंड के खिलाफ शतक का जश्‍न मनाते केएल राहुल। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

KL Rahul Test Records: न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे पहले टेस्‍ट के तीसरे दिन ही भारत काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। शनिवार को तीसरे दिन केएल राहुल ने शतक के साथ रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है। केएल राहुल सभी SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं। इसके साथ ही वह सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सईद अनवर और कुमार संगकारा के एक खास में भी शामिल हो गए हैं।

केएल राहुल 13 टेस्ट शतक, 10 विदेशी कंडीशन में आए

राहुल ने 207 गेंदों पर शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। यह उनका 13वां टेस्‍ट शतक है। 34 साल के राहुल यह उपलब्धि हासिल करने वाले आठवें एशियाई बल्‍लेबाज बन गए हैं। खास बात ये है कि राहुल के 13 में से 10 शतक विदेशी कंडीशन में आए हैं। ज‍बकि तीन घर में लगाए हैं। घर से बाहर लगातार अच्छा खेलने वाले बैटर के तौर पर उनका रिकॉर्ड और शानदार हो गया है। राहुल की लेटेस्ट सेंचुरी ने उन्हें हाल के सालों में सबसे ज़्यादा सेंचुरी बनाने वाले टेस्ट ओपनर्स में भी शामिल कर दिया है। तीसरे दिन 52 रन पर नॉट आउट से आगे बढ़ते हुए, राहुल ने देवदत्त पडिक्कल के साथ अपनी शांत पारी जारी रखी, जिन्होंने भी हाफ-सेंचुरी बनाई।

चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले एशियाई बल्लेबाज

केएल राहुल सभी SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले मोहम्मद अज़हरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, सईद अनवर, राहुल द्रविड़, यूनिस खान, कुमार संगकारा और विराट कोहली जैसे एशियाई दिग्‍गजों के खास क्‍लब में शामिल हो गए हैं। इतना ही नहीं सईद अनवर के बाद दूसरे ऐसे ओपनर भी बने हैं जिन्‍होंने सभी SENA देशों में शतक लगाए हैं।

2021 से ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक

रैंकखिलाड़ीदेशशतक
1बेन डकेटइंग्लैंड7
1यशस्वी जायसवालभारत7
1दिमुथ करुणारत्नेश्रीलंका7
1केएल राहुलभारत7

आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 में बतौर ओपनर सबसे ज्‍यादा शतक

आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 में बतौर ओपनर सबसे ज्‍यादा शतक के मामले में केएल राहुल ने टॉम लैथम और ट्रैविस हेड के रिकॉर्ड बराबरी भी कर ली है। अब इन तीनों मौजूदा वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप चक्र में चार-चार शतक हैं।

भारत के लिए टेस्ट में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा शतक

रैंकखिलाड़ीशतक
1सुनील गावस्कर33
2वीरेंद्र सहवाग22
3मुरली विजय12
3केएल राहुल12
5गौतम गंभीर9
5रोहित शर्मा9
Updated on:
21 Nov 2026, 8:04 AM IST
Published on: