क्रिकेट

IPL 2018 : अनुष्का ने हमें जीतते हुए देखा, इसकी खुशी है : कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में जीत की खुशी कुछ खास थी।
2 min read
• •
Updated: 2 May 2018, 3:56 PM IST
rcb

नई दिल्ली। इस साल आईपीएल मैं लगातार हार का सामना कर रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने मंगलबार को अपने घर में मुंबई इंडियंस को हरा कर जीत का सूखा खत्म किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में जीत की खुशी कुछ खास थी। इस खास खुशी का कारण था, उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जन्मदिन। अनुष्का के जन्मदिन के अवसर पर विराट की टीम को दो हारों के बाद आखिरकार जीत नसीब हुई।

जीत का सूखा खत्म किया बेंगलोर ने
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 14 रनों से हराया। पिछले आठ मैचों में बेंगलोर टीम की यह तीसरी जीत है। इस कारण उसके प्लेऑफ में पहुंचने के अवसर अब भी बरकरार हैं। वहीं इस मैच में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा और इस हार के साथ आईपीएल में ऊके प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी है।

30 साल की हो गई अनुष्का
अनुष्का ने मंगलवार को अपना 30वां जन्मदिन मनाया और उनके पति विराट को इस बात की बेहद खुशी है कि अनुष्का उन्हें जीतते हुए देख पाई। मैच के बाद एक बयान में विराट ने कहा, "हमें इस जीत की बेहद जरूरत थी। टूर्नामेंट का यह सबसे महत्वपूर्ण स्तर है। ड्रेसिंग रूम में हम यही सोच रहे थे कि हमें आगे बढ़ने के लिए इसी प्रकार की जीत चाहिए थी। मेरी पत्नी अनुष्का यहां हैं और उनका जन्मदिन है। मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि वो हमें जीतते हुए देख पाई हैं। उनके सामने अपनी टीम के लिए दो अंक हासिल करने की खुशी है।

मुंबई की प्लेऑफ की उम्मीद खत्म
बता दें तेज गेंदबाज टिम साउदी (2/25) की अगुवाई में अपने गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर मुंबई इंडियंस को 14 रन से हरा दिया। बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 167 का स्कोर बनाया और फिर मुंबई को निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 153 रन पर रोक दिया। बेंगलोर की आठ मैचों में यह तीसरी जीत है और वह अंकतालिका में छह अंकों के साथ पांचवें नंबर पर आ गया है जबकि मुंबई को इतने ही मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा है।

Published on: