क्रिकेट

कोहली ने मैदान पर फिर फैलाई अश्लीलता, अफ्रीकी टीम को दी गंदी गाली: देखें वीडियो

कोहली की ये बात टीवी पर भी सुनाई दी। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि विराट कोहली को मैदान पर गंदी गालियां बकते हुए सुना गया है।

2 min read
Jan 15, 2018

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज़ के दूसरे मैच में एक ऐसा वाक्या देखने और सुनने को मिला जिसने सभी को हैरान कर दिया। जोहानिसबर्ग के सेंचुरीयन मैदान पर खेले जा रहे दूसरे मैच के दूसरे दिन जब विराट कोहली क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी कर रहे थे तो उनके मुंह से कुछ गंदी बातें निकलीं, जो विकेट्स के पास रखे माइक में रिकॉर्ड हो गया। इतना ही नहीं कोहली के ये गंदे शब्द टीवी पर भी सुनाई दी, जिसे दुनियाभर के करोड़ों लोगों ने सुना।

दरअसल ये वीडियो भारत की पारी के 28वें ओवर का है। उस वक्त भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 80 रन था। टीम के कप्तान विराट कोहली और मुरली विजय क्रीज़ पर डटे हुए थे। मैच का 28वां ओवर फिलैंडर कर रहे थे, और वाक्ये के वक्त वो ओवर की आखिरी गेंद थी। इसी दौरान विराट कोहली ने मुरली विजय से कहा कि हम शाम तक खेलेंगे तो इनकी ..... फट जाएगी।

कोहली की ये बात टीवी पर भी सुनाई दी। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि विराट कोहली को मैदान पर गंदी गालियां बकते हुए सुना गया है। इससे पहले भी वो कई बार मैदान पर गंदी गालियां बकते हुए देखे और सुने जा चुके हैं। बता दें कि कल का खेल खत्म होने तक भारत ने 61 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बना चुका है। भारत अभी भी दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी से 152 रन पीछे है।

पहली पारी में भारत की ओर से सबसे ज़्यादा रन विराट कोहली ने बनाए। विराट 85 रन बनाकर अभी भी क्रीज़ पर डटे हुए हैं। मुरली विजय ने भी 46 रनों की संतोषजनक पारी खेली। भारत की पहली पारी में गिरे 5 विकेट में केशव महाराज, मॉर्केल, रबाडा और नगीडी ने एक-एक विकेट लिया। जबकि चेतेश्वर पुजारा रन आउट हो गए थे।

Published on:
15 Jan 2018 01:05 pm
Also Read
View All