क्रिकेट

अभ्यास सत्र के दौरान बल्लेबाजी कर रहे कोलकाता के क्रिकेटर की मौत

मामले की पुलिस कर रही है जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा सही कारण आईआईटी खड़गपुर का था छात्र
less than 1 minute read
cricket
अभ्यास सत्र के दौरान बल्लेबाजी कर रहे कोलकाता के क्रिकेटर की मौत

कोलकाता : कोलकाता में बालीगंज स्पोर्टिंग क्लब के अभ्यास सत्र के दौरान सेकेंड डिवीजन क्रिकेटर सोनू यादव की बल्लेबाजी करते वक्त अचानक मौत हो गई। वह जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तब अचानक तबीयत खराब महसूस करने लगे। इसके बाद वह डगआउट में जाकर बैठे, वहीं गिर कर अचेत हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अभ्यास सत्र के दौरान घटी ये दुर्घटना
बुधवार की सुबह 11 बजे की यह घटना है। वह बालीगंज स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ियों के साथ अभ्यास कर रहे थे। जब सोनू यादव बल्लेबाजी करने आए तो वह तबीयत खराब महसूस करने लगे। इसके बाद वह डगआउट में जाकर बैठ गए। वहीं कुछ देर बाद गिर पड़े। इसके बाद क्लब के अधिकारी उन्हें हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज किया
सोनू यादव की मौत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि शव के पोस्टमार्टम के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा। सोनू खड़गपुर आइआइटी के तीसरे वर्ष के छात्र थे।

Published on:
20 Mar 2019 09:27 pm