
नई दिल्ली। दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में आज मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने घर ईडन गार्डन्स स्टेडियम में उतरेगी। अपने पिछले तीन मैचों में लगातार जीत हासिल कर मुंबई ने प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को बरकरार रखा है। ऐसे में कोलकाता को अगर ये मैच जीतना है तो इन पांच चुनौतियों से पार पाना होगा।
1. कोलकाता में होने वाले इस मुकाबले में मेजबान टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती सूर्यकुमार यादव से पार पाना होगी। पिछले मैच में 59 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल सूर्यकुमार ने मुंबई को अच्छी शुरुआत दी थी।
2. क्रुणाल पांड्या ने कोलकाता के खिलाफ पिछले मैच में मुंबई की जीत में अहम रोल अदा किया था। वहीं हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में कमाल दिखते हुई 35 रन बनाने के अलावा दो विकेट लिए था। क्रुणाल ने निर्णायक अंतिम ओवर में कार्तिक को जीत के लिए जरूरी रन बनाने से रोक दिया था। भाइयों का ये फॉर्म कोलकाता के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
3. कोलकाता की टीम लगातर खिलाडियों के चोटिल होने की वजह से परेशन है। कमलेश नगरकोटी के बाद युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी भी चोटिल हो गए हैं। ऐसे में कार्तिक को अब प्रसिद्धि कृष्णा को मौका देना होगा।
4. कप्तान कार्तिक ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन जारी रखा है। लेकिन उन के अलावा अब तक किसी ने भी नियमित रूप से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है ऐसे में कोलकाता के अन्य बल्लेबाजों को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
5. इसके अलावा कोलकाता ने मुंबई को आखिरी बार 1127 दिनों पहले हराया था इतना ही नहीं कोलकाता मुंबई से लगातर 7 मैच हारा है। ऐसे में कोलकाता मुंबई के खिलाफ अपना 3 सीजन का जीत का सूखा ख़तम करना चाहेगा।
मुंबई की गेंदबाजी मजबूत नहीं है। वहीं कोलकाता की गेंदबाजी वेस्टइंडीज के गेंदबाज सुनील नरेन संभाल रहे हैं और इसमें चाइनामैन कुलदीप यादन और लेग स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। ये गेंदबाज मुंबई के लिए मजबूत स्कोर बनाने का लक्ष्य मुश्किल कर सकते हैं।
टीमें :
कोलकाता नाइट राइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, आंद्रे रसैल, क्रिस लिन, रोबिन उथप्पा, कुलदीप यादव, पियूष चावला, नितीश राणा, प्रसिद्धि कृष्णा, शिवम मावी, मिशेल जॉनसन, शुभम गिल, आर. विनय कुमार, रिंकु सिंह, कामेरोम डेलपोर्ट, जेवोन सियरलेस, अपूर्व वानखेड़े, इशांक जग्गी और टॉम कुरान
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, एविन लेविस, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, किरोन पोलार्ड, मयंक मारकंडे, मिशेल मेक्लेघन, मुस्ताफिजुर रहमान, जसप्रीत बुमराह, अकिला धनंजय, बेन कटिंग, जेपी ड्युम्नी, राहुल चाहर, शरद लांबा, एडम मिलने, सिद्धेश लाड, मोहम्मद निधीश, मोहसीन खान, अनुकूल रॉय, प्रदीप सांगवान, तजिंदर सिंह, आदित्य तारे और सौरभ तिवारी।