क्रिकेट

KKR vs MI: करो या मरो के मैच में अजिंक्‍य रहाणे ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, मुंबई इंडियंस में 2 बड़े बदलाव

KKR vs MI: IPL 2026 में आज बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच ईडेन गार्डंस में बेहद अहम मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
2 min read
May 20, 2026
KKR vs MI
टॉस के दौरान मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हार्दिक पंड्या और केकेआर के कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे। (फोटो सोर्स: IANS)

KKR vs MI: आईपीएल 2026 का 65वां मुकाबला आज बुधवार 20 मई को कोलकाता के ईडेन गार्डंस में खेला जा रहा है। करो या मरो के इस मैच में केकेआर के कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस के बाद रहाणे ने कहा कि हम पहले बॉलिंग करना चाहते हैं। हमें दो में से दो मैच जीतने हैं और हम मोमेंट में रहना चाहते हैं। टूर्नामेंट के पहले हाफ में ऐसे पल थे, अगर हमने उनका फायदा उठाया होता तो चीजें अलग होतीं। सच कहूं तो विकेट को समझना मुश्किल है। हमें पूरे 40 ओवर में अच्छा क्रिकेट खेलना होगा। हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं।

मुंबई इंडियंस में दो बदलाव

वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि हम भी पहले बॉलिंग करते। यह एक ऐसा ट्रैक है, जो कवर्स के नीचे है और हम देखना चाहते थे कि यह कैसा रहता है। हमें अभी भी अच्छा क्रिकेट खेलना है और एन्जॉय करना है। मैं वापस आ गया हूं। गाजा की भी वापसी हुई। इस तरह हमारी टीम में दो बदलाव हुए हैं।

केकेआर बनाम एमआई हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इन दोनों का आमना-सामना कुल 36 बार हुआ है, जिसमें से एमआई ने 25 मुकाबले अपने नाम किए हैं तो केकेआर को सिर्फ 11 बार ही जीत नसीब हुई है। इस तरह अभी तक मुंबई का पलड़ा कुछ ज्‍यादा ही भारी नजर आ रहा है। लेकिन, उसे आज हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, क्‍योंकि इस मैच को जीतने के बाद ही वह प्‍लेऑफ की रेस में बनी रह सकती है। वहीं, टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी मुंबई के पास खोने के लिए कुछ नहीं है। वह जीतकर केकेआर का गणित बिगाड़ सकती है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्‍लेइंग इलेवन

अजिंक्‍य रहाणे (कप्‍तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे।

मुंबई इंडियंस की प्‍लेइंग इलेवन

हार्दिक पंड्या (कप्‍तान), रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा (विकेट कीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा।

Updated on:
20 May 2026 07:10 pm
Published on:
20 May 2026 07:10 pm
Also Read
View All
IND vs ENG 5th T20I: साउथेम्प्टन में बारिश की संभावना सिर्फ 1% और ओस बिंदु 12°C, जानिए टॉस जीतने वाली टीम पहले क्या लेना चाहेगी

IND vs ENG Playing 11: संजू सैमसन की होगी टीम में वापसी? या अब भी फ्लॉप तिलक और ईशान को मिलता रहेगा मौका, देखें प्लेइंग 11

Shreyas Iyer Captaincy record: श्रेयस अय्यर के निशाने पर आज विराट कोहली का 7 साल पुराना रिकॉर्ड, एमएस धोनी की बराबरी का भी मौका

Gautam Gambhir coaching staff: टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में हो सकता है बड़ा बदलाव, हेड कोच गौतम गंभीर की बढ़ी टेंशन

Prabhsimran Singh India call up: पापा खुद से उठ नहीं पाते थे… लेकिन मेरे चयन की बात सुन अपने पैरों पर खड़े हो गए, प्रभसिमरन की इमोशनल कहानी