क्रिकेट

कोलकाता टेस्ट हो सकता है डे-नाइट, बीसीसीआई ने बांग्लादेश को दिया प्रस्ताव

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अध्यक्ष बनने के बाद से सौरव गांगुली काफी सक्रिय हैं। अब उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने का प्रस्ताव भेजा है।
less than 1 minute read
sourav ganguly

ढाका : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत-बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच को दिन-रात का कराना चाहता है। बता दें कि दूसरा टेस्ट मैच कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स पर होना है। अगर ऐसा हुआ तो यह भारत का पहला दिन-रात टेस्ट मैच होगा। हालांकि अभी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने इस पर सहमति नहीं दी है। बीसीसीआई अपना प्रस्ताव बीसीबी के सामने रख दिया है। संभावना है कि बीसीबी इस पर एक-दो दिन में कोई निर्णय ले लेगा।

बीसीबी चेयरमैन ने दी जानकारी

बीसीबी के क्रिकेट ऑपरेशन चेयरमैन अकरम खान ने इस बारे में रविवार को पत्रकारों को कहा कि बीसीसीआई की तरफ से एक दिन-रात के टेस्ट मैच का प्रस्ताव मिला है, इस पर हम इस पर चर्चा कर उन्हें बता देंगे। उन्होंने कहा कि दो-तीन दिन पहले ही उन्हें इस संबंध में आधिकारिक चिट्‌ठी मिली है। लेकिन इा पर हमने अभी तक चर्चा नहीं की है। उन्हें एक-दो दिन के भीतर अपने फैसले से अवगत करा देंगे।

गांगुली चाहते हैं कि भारत में दिन-रात टेस्ट मैच हो

बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने डे-नाइट टेस्ट मैच को भविष्य की जरूरत बताया था। शुक्रवार को उन्होंने यह भी कहा था कि भारतीय कप्तान विराट कोहली भी इसके लिए तैयार हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया था कि भारत में पहला टेस्ट मैच कब खेला जाएगा। अगर ऐसा होगा तो सौरव गांगुली के नेतृत्व में कोलकाता टेस्ट फिर ऐतिहासिक होगा। तब फॉलोऑन के बाद कोलकाता में गांगुली के नेतृत्व में भारत ने ऑस्ट्रेलिया का विजयी रथ रोका था और इस बार भारत का पहला दिन-रात टेस्ट मैच होगा।

Updated on:
28 Oct 2019 12:19 pm
Published on:
27 Oct 2019 08:38 pm
Also Read
View All
कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान