क्रिकेट

रन जा रहे थे, लेकिन फिर भी विकेट लेने की सोच रहा था ये गेंदबाज

कुलदीप ने मैच के बाद बताया की कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज धोनी ने उन्हें विकेट पर ध्यान देने की नसीहत दी और उसके बाद वे विकेट लेने में सफल रहे।

2 min read
kuldeep

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीचा खेली जा रही टी20 सीरीज के दूसरे मैच की शानदार जीत के बाद भारत के युवा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने
उस क्षण का खुलासा किया जब उनकी गेंदे लगातार पिट रही थी उस समय टीम इंडिया के दो दिग्गज उन्हें क्या सलाह दें रहे थे। कुलदीप ने मैच के बाद बताया की कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज धोनी ने उन्हें विकेट पर ध्यान देने की नसीहत दी और उसके बाद वे विकेट लेने में सफल रहे। कुलदीप ने श्रीलंका के तीन विकेट लिएजो मैच का टर्निंग पॉइंट रहे। इस मैच को भारत ने 88 रनों से अपने नाम किया। कुलदीप ने कहा कि कप्तान रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धौनी ने उनकी विकेट लेने में मदद की।

क्या कहा कुलदीप ने
मैच के बाद कुलदीप ने कहा, "पहले तीन ओवर में 45 रन दिए, लेकिन मैं तब भी विकेट लेने के बारे में सोच रहा था। मैं जानता था कि अगर मैं एक विकेट ले लेता हूं तो मुझे दूसरा विकेट मिल जाएगा। पहला ओवर जो मैंने डाला था, उसमें हवा में धीमी गेंद डाली थी, लेकिन विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी और गेंद बल्ले पर बड़ी आसानी से आ रही थी। इसके बाद मैं फिर बाहर गेंदें डाल रहा था। बाहर गेंद डालने का मुझे फायदा मिला और मैं बल्लेबाज को क्रेज़ के बाहर निकलने में सफल रहा।

रोहित और धोनी ने किया समर्थन
उन्होंने कहा, "फिर मुझे महसूस हुआ कि मुझे विकेट पर गेंदबाजी करने की जरूरत है। वो (धौनी और रोहित) मेरा समर्थन कर रहे थे और कह रहे थे कि विकेट के लिए जा। यह छोटा मैदान है जिसकी बाउंड्री छोटी हैं। धौनी और रोहित मुझसे बाहर गेंद डालने और ऑफ स्टम्प के बाहर वैरिएशन का इस्तेमाल करने को बोल रहे थे। तीन ओवरों में सात विकेट ने वाकई मैच का रूख बदल दिया।"

Updated on:
23 Dec 2017 03:43 pm
Published on:
23 Dec 2017 03:25 pm
Also Read
View All
2027 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन के समर्थन में उतरे सुनील गावस्कर, अश्विन बोले – अफगानिस्तान को ही मारा है, अभी रुक जाओ

मोहम्मद सिराज के साथ हुई थी नाइंसाफी? आकाश चोपड़ा बोले- जल्दबाजी में बना दिया ‘वन फॉर्मेट’ खिलाड़ी

Ravichandran Ashwin: आईपीएल के बाद अब अमेरिका की MLC 2026 में खेलते नज़र आएंगे रविचंद्रन अश्विन, फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने किया साइन

ENG vs NZ: काला चश्मा पहनकर बल्लेबाजी के लिए उतरे ग्लेन फिलिप्स, जड़ा टेस्ट करियर का पहला शतक, मैदान पर लूट ली महफिल

Vaibhav Sooryavanshi के श्रीलंकाई खिलाड़ियों से विवाद पर BCCI का रुख साफ, कहा- मैदान के मामलों में दखल नहीं देंगे