6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्राउंड में रोहित शर्मा ने किए कुछ ऐसे इशारे कि सब देखते रह गए… देखें वीडियो

इंदौर में हुए मैच में रोहित ने आउट होते साथ ही ऐसा इशारा किया कि वह कैमरे में रिकॉर्ड हो गया...
less than 1 minute read
Google source verification
rohit sharma

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच हुए दूसरे T-20 मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 88 रन से हरा दिया। मैच के हीरो रहे टीम इंडिया के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा जिन्होंने शानदार 118 रन की पारी खेली। महज 35 बॉल में रोहित शर्मा ने शतक जड़ दिया। वह T-20 क्रिकेट में सबसे कम बॉल में शतक बनाने वाले जॉइंट बल्लेबाज बन गए। इससे पहले 35 बॉल में ही साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर 35 बॉल्स में शतक बना चुके हैं।

लेकिन इंदौर में हुए मैच में, मैच के हीरो रोहित शर्मा ने कुछ ऐसा किया कि सब हैरान रह गए। रोहित शर्मा और कोच रवि शास्त्री की बॉन्डिंग भी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। दरअसल जब रोहित शर्मा जबरदस्त बैटिंग करके आउट हुए तब पवेलियन लौटते हुए रोहित ने ड्रेसिंग रूम की ओर देखते इशारा किया कि जिसका मतलब था कि अगले नंबर पर वह धोनी को बैटिंग के लिए बुलाना चाहते थे...