क्रिकेट

धोनी पर दिए बयान पर कुलदीप यादव ने दी सफाई, मैं तो माही भाई का बहुत सम्मान करता हूं

कुलदीप यादव ने मीडिया पर लगाया बयान को गलत तरीके से पेश करने का आरोप धोनी के फैसलों पर कुलदीप ने उठाए थे सवाल अब अपने बयान पर दी सफाई
less than 1 minute read
May 16, 2019
dhoni and kuldeep yadav
dhoni and kuldeep yadav

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर चाइनामैन कुलदीप यादव ने दिए अपने बयान पर खेद जताया है। कुलदीप यादव ने सफाई देते हुए कहा है कि मीडिया ने उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया है, माही भाई के लिए तो मेरे मन में बहुत सम्मान है।

कुलदीप यादव ने ली थी धोनी पर चुटकी

बता दें कि कुलदीप यादव ने धोनी पर चुटकी लेते हुए कहा था कि उनके सभी फैसले हमेशा सही नहीं होते। कुलदीप यादव ने हालांकि ये बयान मजाकिया अंदाज में दिया था। कुलदीप यादव ने ये बयान IPL फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स की हार को लेकर दिया था, जिसमें सीएसके 1 रन से चूक गई थी। कुलदीप का ये बयान मीडिया की सुर्खियां बन गया था।

अब अपने बयान पर दी सफाई

अब कुलदीप ने इसपर सफाई देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सफाई दी है। उन्होंने कहा है, "हमारे मीडिया ने एक और विवाद पैदा कर दिया, जो कि बिना कारण के अफवाह बनाना पसंद करता है। कुछ लोगों द्वारा प्रकाश में लाए गए मुद्दों पर झूठी खबर बनाकर पेश कर दी। मैंने इस तरह का कोई अनुचित बयान नहीं दिया है। मेरे अंदर माही भाई के लिए बहुत सम्मान है।"

युवाओं के साथ अपना अनुभव साझा करते हैं धोनी

बता दें कि धोनी अक्सर इंडियन टीम में या फिर चेन्नई सुपरकिंग्स में युवाओं के साथ अपना अनुभव साझा करते हैं। इसके अलावा कुलदीप और चहल को मैच के दौरान विकेट निकालने में धोनी काफी मदद करते हैं। विकेट के पीछे खड़े होकर धोनी हमेशा कुलदीप और चहल ही नहीं हर गेंदबाज को गाइड करते हैं। यहां तक कि कप्तान विराट कोहली भी धोनी पर काफी निर्भर रहते हैं।

Published on:
16 May 2019 12:26 pm