क्रिकेट

कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी, क्रिकेट और फिल्म जगत की कई हस्तियां रहीं मौजूद

Kuldeep Yadav Wedding: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने शनिवार की रात अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से शादी कर ली। इस समारोह में क्रिकेट से लेकर फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। ये शादी मसूरी के एक होटल में हुई। इस दौरान रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और युजवेंद्र चहल […]

2 min read
Mar 14, 2026
कुलदीप यादव की हुई शादी

Kuldeep Yadav Wedding: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने शनिवार की रात अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से शादी कर ली। इस समारोह में क्रिकेट से लेकर फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। ये शादी मसूरी के एक होटल में हुई। इस दौरान रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और युजवेंद्र चहल सहित कई क्रिकेटर मसूरी पहुंचे। बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री भी बारात में शामिल हुए। इस शादी में कई पूर्व क्रिकेटर्स ने भी शिरकत की। इस होटल में 13 मार्च को हल्‍दी और मेहंदी की रस्‍म हुई थी। शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ के फाइव स्‍टार होटल में रिसेप्‍शन का कार्यक्रम भी रखा गया है।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान क्रिकेट में मचा बवाल, बाबर आजम के खराब प्रदर्शन के बाद चीफ सेलेक्टर ने की जांच की मांग

दूल्हे और दुल्हन की एंट्री रही शानदार

शादी के लिए मंडप में दूल्हे और दुल्हन की एंट्री काफी शानदार रही। कुलदीप यादव जहां शाही घोड़े पर सवार होकर मंडप पहुंचे, तो वहीं दुल्हन वंशिका की एंट्री एक विंटेज कार में हुई। वंशिका ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है, तो कुलदीप यादव सुनहरे रंग की शेरवानी में नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि साल 2017 में T20 डेब्यू करने वाले कुलदीप ने भारत के लिए अब तक 54 मुकाबले खेले हैं। इसके अलावा वह 120 वनडे और 17 टेस्ट मैच भी खेल चुके हैं। उन्होंने 2017 में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था, तो इसी साल उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था।

कुलदीप ने अब तक टेस्ट में 76 विकेट चटकाए हैं, तो वनडे में 194 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वहीं T20 इंटरनेशनल में उनके नाम 95 विकेट दर्ज हैं। वह आईपीएल में अब तक 102 विकेट चटका चुके हैं और इस साल वह दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। उत्तर प्रदेश के कानपुर में जन्मे कुलदीप लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं। कलाइयों से गेंद को घुमाने की क्षमता इन्हें बखूबी आती है।

हाल ही में कुलदीप यादव ने टी20 वर्ल्डकप का खिताब जीता। सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने 8 मार्च को अमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को हरा दिया। हालांकि इस टूर्नामेंट में कुलदीप यादव को सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला, जहां उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 1 विकेट हासिल किया।

Also Read
View All

अगली खबर