
बाबर आजम (फोटो- IANS)
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान (Pakistan national cricket team) के खराब प्रदर्शन के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल मचता नजर आ रहा है। मुख्य चयनकर्ता आकिब जावेद (Aaqib Javed) ने बाबर आजम (Babar Azam) और फखर जमान (Fakhar Zaman) की फिटनेस की जांच कराने की मांग की है। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने खुलेआम बाबर आजम और फखर जमान को अनफिट बताया। यहां तक कि उन्होंने सलमान मिर्जा (Salman Mirza) को भी खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं माना। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) से इन तीनों खिलाड़ियों की फिटनेस की जांच कराने की मांग की है।
आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम सुपर-8 में सिर्फ एक मुकाबला ही जीत पाई थी और सेमीफाइनल में पहुंचने से चूक गई थी। पाकिस्तान ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक मजबूत टीम को हराया, वह भी श्रीलंका (Sri Lanka national cricket team) को। वहीं टीम इंडिया (India national cricket team) और इंग्लैंड (England national cricket team) के खिलाफ पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। सुपर-8 में टीम सिर्फ तीन अंक ही हासिल कर पाई और टूर्नामेंट के अंतिम चार में जगह बनाने से चूक गई।
इस दौरान बाबर आजम का बेहद निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला। पूरे टूर्नामेंट में वह एक भी मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके। ऐसे में शनिवार को जब आकिब जावेद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए तो उन्होंने सबसे पहले बाबर आजम और फखर जमान की फिटनेस पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यह कैसे संभव है कि फखर और बाबर दोनों अनफिट हों? विश्व कप के दौरान हमें उनकी चोटों के बारे में पता चला। इसका मतलब क्या यह है कि टूर्नामेंट के दौरान उनकी फिटनेस पर नजर नहीं रखी गई थी। क्या बाबर आजम और फखर जमान ने अनफिट होने के बावजूद विश्व कप खेला। चयनकर्ताओं को यह जानकारी होनी चाहिए कि खिलाड़ी जब विश्व कप में जाते हैं तो फिट हैं या नहीं।
उन्होंने आगे बताया कि जब बाबर आजम श्रीलंका से लौटे तो डॉक्टरों ने उनकी जांच की। चोट की वजह से उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया। हालांकि बाबर आजम खेलना चाहते थे, लेकिन उन्हें ऐसा करने से रोका गया। गौरतलब है कि एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) से पहले अपनी तकनीक में सुधार करने के लिए बाबर आजम ने नेशनल टीम से अपना नाम वापस ले लिया था। हालांकि अब आकिब जावेद के बयान के बाद पूरी कहानी कुछ अलग नजर आ रही है।
Updated on:
14 Mar 2026 09:17 pm
Published on:
14 Mar 2026 09:12 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
