क्रिकेट

कुंबले बोले, कोहली की टीम में विश्व में दबदबा बनाने की क्षमता

अनिल कुंबले ने कहा कि उन्होंने तीन साल पहले भी यही कहा था और अब भी उनका यही मानना है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Oct 2019, 5:58 PM IST
Anil Kumble

नई दिल्ली : विराट कोहली से विवाद के कारण टीम इंडिया के मुख्य कोच का पद छोड़ने वाले अनिल कुंबले ने भी यह मानते हैं कि कप्तान कोहली की नेतृत्व वाली भारतीय क्रिकेट टीम के पास विश्व में अपना दबदबा कायम करने की क्षमता है।

कुंबले ने कहा, जैसा वह सोचते थे टीम ने वैसा ही किया

अनिल कुंबले ने एक बातचीत में कहा कि तीन साल पहले जब वह टीम के कोच थे, तब भी वह यही मानते थे। उन्होंने तब भी कहा था इस टीम के पास दुनिया भर में अपना प्रभुत्व कायम करने की क्षमता है और टीम ने ठीक वैसा ही कर के दिखाया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ ग्यारह खिलाड़ियों की वजह से नहीं हुआ, बल्कि मजबूत बैंच स्ट्रेंथ के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि यह मजबूत बैंच स्ट्रेंथ ही है, जिसका हम लोग जिक्र कर रहे हैं। आपके पास शानदार क्वालिटी है। टीम में जो भी आता है, वह निश्चित रूप से अच्छा करता है।

शाहबाज नदीम का दिया उदाहरण

अनिल कुंबले ने शाहबाज नदीम का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्हें ही देख लीजिए। प्रथम श्रेणी में उनका लंबा करियर रहा है। वह कई बार इंडिया-ए के लिए खेल चुके हैं। उन्हें रांची टेस्ट में आखिरी वक्त में अंतिम एकादश में शामिल किया गया और देख लीजिए उन्होंने टीम के लिए अच्छा किया। जब आपके पास इस तरह का बेंच स्ट्रेंथ हो तो हर कोई अपना प्रभाव छोड़ना चाहेगा।

Updated on:
26 Oct 2019, 5:58 PM IST
Published on: