क्रिकेट

IPL कोच्चि स्कैंडल को लेकर ललित मोदी ने शशि थरूर पर साधा निशाना, बोले- गैरकानूनी तरीके से फ्रैंचाइजी में ली थी हिस्सेदारी

Lalit Modi IPL Controversy: आईपीएल के फाउंडर ललित मोदी ने कांग्रेस नेता शशि थरूर पर कोच्चि टस्कर्स केरल फ्रैंचाइजी में गैरकानूनी तरीके से हिस्सेदारी लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
2 min read
Jun 04, 2026
Lalit Modi IPL Controversy
आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी। (फोटो सोर्स: ANI)

Lalit Modi IPL Controversy: इंडियन प्रीमियर लीग के फाउंडर ललित मोदी ने कांग्रेस नेता शशि थरूर पर बेहद ही गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर ने कोच्चि टस्कर्स केरल फ्रैंचाइजी में गैरकानूनी तरीके से हिस्सेदारी ली थी। उन्‍होंने कहा कि इस मामले में सोनिया गांधी ने शशि थरूर का सपोर्ट भी किया था। ये खुलासा उन्‍होंने लंदन में एएनआई को दिए एक इंटरव्‍यू में किया है।

'सोनिया गांधी शशि थरूर को सपोर्ट कर रही थीं'

आईपीएल के पहले चेयरमैन ललित मोदी ने 2010 के आईपीएल कोच्चि स्कैंडल पर कहा कि सोनिया गांधी शशि थरूर को सपोर्ट कर रही थीं। उन दिनों मुझे अहमद पटेल और प्रणब मुखर्जी के कॉल आए थे। वो… राजीव शुक्ला मेरे पास आया और कहा 'चलो अहमद पटेल आ रहा है। …कोई टीम के लिए 350 मिलियन कैसे दे सकता है, वो कोच्चि कंसोर्टियम है। जहां 75% शेयरहोल्डर 100% कॉस्ट दे रहे हैं? हर डॉलर, जो रेवेन्यू में आता है, उसे 15% पैसा मिल रहा होगा। मुझे पता था कि यह बंद होने वाला है। दो साल बाद यह बंद हो गया।

'मुझे रेड की धमकी भी दी गई'

उन्‍होंने कहा कि मैंने एग्रीमेंट पर साइन नहीं किया, क्योंकि मैं कंसोर्टियम के हर मेंबर से मिलना चाहता था। मीटिंग बैंगलोर में हुई थी। सुनंदा पुष्कर नाम की लेडी को छोड़कर सभी शेयरहोल्डर वहां थे। मैं यह एग्रीमेंट देख रहा हूं और वैसे, मुझे नहीं पता था कि वह कौन थी। मैं इन कंसोर्टियम मेंबर्स से पूछ रहा हूं। आप सुनंदा नाम की एक लेडी को 25% शेयर दे रहे हैं। पुष्कर. वो कौन है? मैंने कहा कि जब तक मुझे पता नहीं चल जाता कि सुनंदा पुष्कर कौन है? मैं इस एग्रीमेंट पर साइन नहीं करूंगा। जैसे ही मैंने ये कहा, मुझे शशि थरूर का फोन आया। उन्होंने कहा कि ललित, सुनंदा पुष्कर के बारे में मत पूछो। उसने कहा, अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह तुम पर रेड करवा दूंगा।

'ललित तुम आज इस एग्रीमेंट पर साइन करोगे'

मैंने कहा कि तुम खुद को क्या समझते हो? तुम इंडिया के फॉरेन मिनिस्टर हो सकते हो, लेकिन तुम मुझे ये कभी बताने की हिम्मत मत करना। मैंने फोन पर जोर से मारा और कहा कि मैं साइन नहीं करूंगा। हंगामा मच गया। सुबह के दो बज रहे थे। फिर मुझे बीसीसीआई के प्रेसिडेंट शशांक मनोहर का फोन आया। उन्होंने कहा कि ललित तुम आज इस एग्रीमेंट पर साइन करोगे।

मैं कभी अथॉरिटी की बात नहीं टालता। मैंने उनसे कहा कि मैं इस एग्रीमेंट पर दबाव में साइन करूंगा और मैं बता दूंगा कि प्रेसिडेंट मुझे एग्रीमेंट पर साइन करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। अगले दिन, मैं सुबह उठा और हर न्यूजपेपर के फ्रंट पेज पर छपा था, 'सुनंदा पुष्कर की शादी शशि थरूर से हो रही है।' अब मुझे पता चला कि मुझे इस पर साइन क्यों करना था।

Updated on:
04 Jun 2026 11:08 am
Published on:
04 Jun 2026 11:08 am
Also Read
View All
CWG 2026: जानें कब एक्शन में दिखेंगे नीरज चोपड़ा, नदीम, पीटर्स और पथिरगे से होना है कड़ा मुकाबला

CVCA News: छत्तीसगढ़ वेटेरंस क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने विंध्येश्वर शरण सिंहदेव, कहा- सरगुजा से अच्छे खिलाड़ी देने का होगा प्रयास

रवि बिश्नोई पहले से ज्‍यादा घातक कैसे हुए? भारत के स्टैंड-इन बॉलिंग कोच सुनील जोशी ने बताई वजह

अफगानिस्तान ने आयरलैंड वनडे सीरीज के लिए किया स्क्वाड का ऐलान, दिग्गज ऑलराउंडर को किया बाहर, नए कप्तान से साथ उतरेगी टीम

छात्र आंदोलन पर अबतक कुछ नहीं बोले विराट कोहली, फर्जी पोस्ट हो रहा वायरल, अन्य एथलीट्स क्या बोले?