क्रिकेट

लसिथ मलिंगा ने श्रीलंका के खेल मंत्री को कह दिया था ‘बंदर’

क्या आपको पता है कि अपनी घातक यॉर्कर गेंदबाजी के लिए मशहूर रहे पूर्व श्रीलंकाई गेंदबाज लसिथ मलिंगा एक बार विवाद में फंस गए थे। जब उन्होंने अपने देश के खेल मंत्री को बंदर कह दिया था कि आप को इस घटना के बारे में जानकारी देते हैं
2 min read
• •
Updated: 24 Aug 2022, 7:24 PM IST
lasith_malinga.jpg
Lasith Malinga

श्रीलंका क्रिकेट में जब भी महान खिलाड़ियों का नाम लिया जाएगा तो उसमें सनत जयसूर्या, मारवान अटापट्टू, कुमार संगकारा के अलावा लसिथ मलिंगा का भी ना अदब से लिया जाएगा। श्रीलंका के साथ-साथ विश्व में यॉर्कर गेंदबाजी करने और शुरू करने का श्रेय लसिथ मलिंगा को ही जाता है, जिन्होंने अपने करियर के दौरान बहुत से बल्लेबाजों को परेशान किया। श्रीलंका का यह गेंदबाज अपनी घातक यॉर्कर गेंदबाजी के लिए मशहूर था। लेकिन क्या आपको पता है कि लसिथ मलिंगा एक बार विवाद में फंस गए थे, जब उन्होंने अपने देश के खेल मंत्री को बंदर कह दिया था। आइए आपको इस घटना के बारे में बताते हैं

जब मलिंगा ने अपने खेल मंत्री को कह दिया था बंदर

यह घटना साल 2017 चैंपियंस ट्रॉफी की है, इस साल श्रीलंका प्लेऑफ में बाहर हो गई थी। और उस समय श्रीलंकाई तेज गेंदबाजी के लसिथ मलिंगा एक अगुआ गेंदबाज थे। चैंपियंस ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका पर 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी और टीम एक सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना अधूरा रह गया।

यह भी पढ़ें: शाहिद अफरीदी ने दी थी सचिन तेंदुलकर को गालियां!

श्रीलंका की क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हारने के बाद बाद श्रीलंका के समय के खेल मंत्री दया श्री जयशेकरा टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में ना पहुंचने के लिए श्रीलंका के खिलाड़ियों पर टिप्पणी की और उन्हें मोटा करार दिया था। इसी का जवाब देते हुए लसिथ मलिंगा ने कहा कि उन्हें आलोचनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता, जो केवल बैठकर अपनी कुर्सियां गर्म कर रहे हैं। मलिंगा ने कहा 'एक बंदर को तोते के घोसले के बारे में क्या पता होगा, ऐसा लग रहा है कि एक बंदर तोते के घोसले में ही बैठकर उसी घोसले के बारे में बोल रहा हो।

मलिंगा के इस बयान के बाद मीडिया में इस वाक्या को लेकर खूब हल चल रही थी। इसके अलावा श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने मलिंगा के इस बयान को बोर्ड के साथ करार के नियमों का उल्लंघन माना। लेकिन इसके बाद जयशेकरा का भी बयान आया, उन्होंने कहा मैंने टीम के खिलाड़ियों को फिटनेस को लेकर की गई आलोचना में मलिंगा का नाम नहीं लिया था, लेकिन उन्होंने सार्वजनिक रूप से मेरा अपमान किया है।

यह भी पढ़ें: बाबर आज़म ने प्यार किया, शादी का वादा किया लेकिन मुकर गया!

गौरतलब है कि लसिथ मलिंगा ने श्रीलंका के लिए टेस्ट वनडे और टी-20 में शानदार प्रदर्शन किया है। मलिंगा ने श्रीलंका के लिए 30 टेस्ट, 226 वनडे और 84 टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने क्रमशः 101, 338 और 107 विकेट लिए हैं। इसके अलावा आईपीएल में मुंबई इंडियंस को कई बार चैंपियन बनाने में भी मलिंगा ने अहम रोल निभाया था।

Updated on:
24 Aug 2022, 7:24 PM IST
Published on: