क्रिकेट

मुझे एक फोन कॉल ने टीम से बाहर कर दिया… इमोशनल हुए SRH के स्टार खिलाड़ी ने किया हेड कोच का पर्दाफाश

Liam Livingstone exposes Brendon McCullum: आरसीबी से सनराइजर्स हैदराबाद में आए स्टार खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम से बाहर किए जाने पर कोच ब्रेंडन मैकुलम पर निशाना साधा है। उन्‍होंने भावुक होते हुए बताया कि कैसे एक फोन कॉल ने उन्‍हें राष्‍ट्रीय टीम से बाहर कर दिया गया।

2 min read
Mar 17, 2026
आरसीबी से एसआएच में आए लियाम लिविंगस्‍टोन प्रैक्टिस करते हुए। (फोटो सोर्स: IANS)

Liam Livingstone exposes Brendon McCullum: सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन उस बात को याद कर बेहद भावुक हो गए, जब उन्‍हें इंग्लैंड क्रिकेट टीम से बाहर निकाला गया। लिविंगस्टोन ने हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम पर निशाना साधते हुए बताया कि उन्हें टीम से कैसे निकाला गया? इसके बाद उनका किसी ने भी कभी कोई सपोर्ट नहीं किया। उन्‍होंने एक इंटरव्‍यू के दौरान इसका खुलासा किया है। ज्ञात हो कि इस ऑलराउंडर ने इंग्‍लैंड के लिए 60 T20I और 39 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। आखिरी बार वह मार्च 2025 में इंग्लिश टीम के लिए खेले थे।

ये भी पढ़ें

संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स छोड़कर आखिर CSK में क्‍यों हुए शामिल? अब जाकर तोड़ी चुप्पी

ब्रेंडन मैकुलम ने एक फोन कॉल ने टीम से बाहर कर दिया

लिविंगस्‍टोन ने ईएसपीएनक्रिकइंफो को दिए एक साक्षात्‍कार में बताया कि ब्रेंडन मैकुलम ने एक फोन कॉल के जरिए उन्‍हें टीम से बाहर कर दिया था, जो एक मिनट से भी कम समय तक चली थी। उन्हें बताया गया कि उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं किया जाएगा, क्योंकि टीम किसी दूसरे खिलाड़ी को आजमाना चाहती है। उन्होंने कहा कि सेलेक्टर ल्यूक राइट ने उनसे कभी संपर्क नहीं किया, वहीं हैरी ब्रूक ने उन्हें बस एक टेक्स्ट मैसेज भेजा।

‘आंखें खोलने वाला अनुभव’

लिविंगस्टोन ने यह भी बताया कि उन्होंने मैकुलम से संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन इंग्लैंड के कोच ने कहा कि वह एक टेस्ट कैंप में व्यस्त हैं और सितंबर तक उन्होंने उनसे दोबारा संपर्क नहीं किया। यह शायद उस पूरे ग्रुप की असलियत बयां करता है। रॉब की ने भी कुछ नहीं किया उन्होंने कहा कि मैं तुमसे गर्मियों में बात करूंगा। मैंने एक दिन उन्हें फोन किया तो उन्होंने कहा कि वह एक टेस्ट कैंप में व्यस्त हैं।

फिर सितंबर के आखिर तक मुझे उनकी तरफ से कोई खबर नहीं मिली। यह उस ग्रुप और उस सिस्टम के बारे में आंखें खोलने वाला अनुभव था। अगर आप टीम में हैं, तो आप हैं और अगर आप नहीं हैं, तो किसी को आपकी परवाह नहीं है। इससे मेरे मन को शांति मिली कि आगे चलकर मेरा क्रिकेट ज्‍यादा मजेदार होने वाला है।

लिविंगस्‍टोन का अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट करियर

बता दें कि लिविंगस्टोन के नाम वनडे इंटरनेशनल और टी20I में क्रमशः 932 और 955 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में उन्होंने दोनों फ़ॉर्मेट में क्रमशः 25 और 33 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड के इस स्टार खिलाड़ी ने यह भी बताया कि जब उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान मदद के लिए टीम मैनेजमेंट से संपर्क किया, तो उन्हें कैसे मना कर दिया गया। मैं मदद मांग रहा था और मुझे ज्‍यादातर यही सुनने को मिला कि मैं बहुत ज्‍यादा परवाह करता हूं और मुझे थोड़ा आराम करना चाहिए। सब कुछ अपने आप ठीक हो जाएगा।

Published on:
17 Mar 2026 11:57 am
Also Read
View All

अगली खबर