11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PBKS vs DC: ‘करो या मरो’ मुक़ाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, बादल दी आधी टीम, इन खिलाड़ियों की हुई छुट्टी

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग-11 में पांच बदलाव किए हैं। वहीं, पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि लॉकी फर्ग्यूसन की जगह बेन ड्वार्शुइस को मौका दिया गया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

May 11, 2026

IPL 2026

IPL 2026 का 55वां मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। (Photo - IPL official Site)

Punjab Kings vs Delhi Capitals, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 55वां मुकाबला पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा है। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

दिल्ली ने आधी टीम बदली

दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला 'करो या मरो' है। टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में पांच बदलाव किए हैं। अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, डेविड मिलर, औकिब नबी और माधव तिवारी की टीम में एंट्री हुई है। पथुम निसांका, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव और नितीश राणा को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया है। वहीं पंजाब ने एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन की जगह बेन ड्वार्शुइस को मौका मिला है।

टॉस जीतकर डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, हम गेंदबाजी करेंगे। यही बात सही हो रही है (टॉस जीतना), मैचों में, हमने उन जरूरी मौकों पर जीत हासिल नहीं की है, वर्ना हम इतना बुरा नहीं खेले हैं। हम अपनी तरह का क्रिकेट खेलेंगे और नतीजे की चिंता नहीं करेंगे। जीतें या हारें, हम अच्छी तरह से खेलने की कोशिश करेंगे। यह एक फ्रेश विकेट है, नई बॉल से थोड़ा काम चल सकता है और हम उन्हें पहले बैटिंग करने देना चाहते हैं। हमने 5 बदलाव किए हैं। पोरेल, साहिल परख, डेविड मिलर, माधव तिवारी और आकिब नबी टीम में हैं।"

दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "जब तक आप पिच पर नहीं खेलते, तब तक आप उसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकते। मैदान पर जाओ और अच्छा करो। हम प्वाइंट्स टेबल के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहते, बस अपनी काबिलियत और अपनी समझ पर ध्यान देना चाहिए, यही हमने पिछले कुछ मुकाबलों में अच्छा नहीं किया है। हमने अपनी समझ पर भरोसा नहीं किया और दबाव में अच्छा नहीं किया। उतार-चढ़ाव तो आते ही रहेंगे, यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी जल्दी उससे आगे बढ़ते हैं। लॉकी फर्ग्यूसन की जगह बेन ड्वारशियस आए हैं, जिन्हें थोड़ी चोट लगी है।"

पंजाब किंग्स 10 में से 6 मैच जीतकर चौथे स्थान पर मौजूद है। शुरुआती 7 में से एक भी मैच न गंवाने के बाद पीबीकेएस को लगातार 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में पंजाब किंग्स एक बार फिर अपनी लय वापस पाना चाहेगी। दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स ने 11 में से 7 मुकाबले गंवा दिए हैं। डीसी अगर अगले तीनों मैच जीत लेती है, तो भी उसके लिए प्लेऑफ की राह बेहद कठिन होगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, बेन ड्वार्शुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: हरप्रीत बरार, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे।

दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: आशुतोष शर्मा, समीर रिज़वी, त्रिपुराना विजय, पथुम निसांका, विपराज निगम।