11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Cup 2027 का मेजबान होते हुए भी इस वजह से डायरेक्ट क्वालीफाई नहीं कर पाएगा ये देश, समझें ICC का नियम

दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे मेजबान देश होने के कारण सीधे क्वालीफाई कर चुके हैं। लेकिन नामीबिया को सीधा प्रवेश नहीं मिला है। उन्हें भी क्वालीफायर खेलकर जगह बनानी होगी। तो सवाल ये है कि मेजबान होने के बावजूद नामीबिया को ऑटोमैटिक एंट्री क्यों नहीं मिली?

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

May 11, 2026

World Cup 2027

विश्व कप 2027 की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर करेंगे (photo - ICC)

World Cup 2027 Automatic Qualification: वर्ल्ड कप 2027 अब सिर्फ़ एक साल से भी कम समय दूर है। सभी टीमें इस मेगा इवेंट की तैयारी में पूरी तरह जुट गई हैं। इस बार वनडे विश्व कप की मेजबानी तीन देश दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर करेंगे। 24 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप अफ्रीका में खेला जाएगा। आखिरी बार 2003 में यह टूर्नामेंट यहा आयोजित हुआ था।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टूर्नामेंट के फॉर्मेट में भी बड़ा बदलाव किया है। पिछले दो विश्व कप राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेले गए थे, जहां 10 टीमों ने हिस्सा लिया था। लेकिन 2027 में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी, जो 2023 विश्व कप से चार ज्यादा हैं। इन 14 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा, जिसमें प्रत्येक ग्रुप में 7 टीमें होंगी। दोनों ग्रुप से टॉप-3 टीमें सुपर सिक्स स्टेज में पहुंचेगी और सुपर सिक्स की टॉप 4 टीमें सेमीफ़ाइनल में जगह बनयेंगी।

14 टीमें कैसे चुनी जाएंगी?

दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे मेजबान देश होने के कारण सीधे क्वालीफाई कर चुके हैं। इनके अलावा वनडे रैंकिंग में टॉप-8 की टीमें भी सीधे विश्व कप में जगह बना लेंगी। चूंकि दक्षिण अफ्रीका पहले से टॉप-8 में शामिल है, इसलिए रैंकिंग में 9वीं टीम को भी सीधा प्रवेश मिल जाएगा। वर्तमान में बांग्लादेश 9वें स्थान पर है। यानी टॉप-9 रैंकिंग वाली टीमें और जिम्बाब्वे, कुल 10 टीमें सीधे मुख्य टूर्नामेंट में खेलेंगी। बाकी 4 टीमें क्वालीफायर के माध्यम से आएंगी।

लेकिन यहां एक हैरानी वाली बात है। तीन मेजबान देशों में से नामीबिया को सीधा प्रवेश नहीं मिला है। उन्हें भी क्वालीफायर खेलकर जगह बनानी होगी। तो सवाल ये है कि मेजबान होने के बावजूद नामीबिया को ऑटोमैटिक एंट्री क्यों नहीं मिली?

नामीबिया को ऑटोमैटिक एंट्री क्यों नहीं मिली?

आईसीसी के नियमों के मुताबिक सिर्फ फुल मेंबर देश ही वर्ल्ड कप में डायरेक्ट क्वालीफाई करते हैं। अन्य सभी देशों को क्वालीफायर में खेलना होता है। दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे दोनों आईसीसी के फुल मेंबर देश हैं और टेस्ट खेलने वाली टीमें हैं। वहीं नामीबिया अभी केवल एसोसिएट मेंबर है और टेस्ट टीम नहीं है। यही मुख्य वजह है कि मेजबान होने के बावजूद नामीबिया को सीधा टिकट नहीं मिला और उसे क्वालीफायर का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

नामीबिया फिलहाल 2024-26 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग 2 में खेल रही है, जो दिसंबर 2026 में समाप्त होगी। अच्छा प्रदर्शन करके ही वह 2027 विश्व कप में जगह बना पाएगी। खुशी की बात यह है कि नामीबिया के पास तीन वेन्यू हैं, जहां 2027 विश्व कप के मैच खेले जाएंगे। अब देखना यह होगा कि मेजबान के रूप में नामीबिया क्वालीफायर में कितना शानदार प्रदर्शन करती है और घरेलू मैदान पर विश्व कप खेलने का अपना सपना पूरा कर पाती है या नहीं।

इन देशों को भी ICC विश्व कप खेलने की उम्मीदें

नामीबिया के अलावा नेपाल, ओमान, आयरलैंड, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड, यूएई, कनाडा और यूएसए भी क्वालीफायर खेलेंगे। अगर वेस्टइंडीज ने अपनी रैंकिंग में सुधार नहीं किया तो वह भी क्वालीफायर में खेलते हुए दिखाई दे सकती है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग