क्रिकेट

Live CSK vs SRH : रायडू का शानदार शतक, चेन्नई ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया

सुपर किंग्स ने 5 ओवर में बिना कोई विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर बल्लेबाज शेन वाटसन (29) और अंबाती रायडू (14) रन बना कर खेल रहे हैं।

2 min read

नई दिल्ली। आईपीएल का 46वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेल जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने यहां टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत थोड़ा धीमी रही लेकिन शिखर धवन और कप्तान केन विलियमसन की शानदार बल्लेबजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 180 रनों का लक्ष्य रखा है।लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी रही। खबर लिखे जाने तक चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 ओवर में बिना कोई विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर बल्लेबाज शेन वाटसन (29) और अंबाती रायडू (14) रन बना कर खेल रहे हैं।

हैदराबाद की बल्लेबाजी
शिखर धवन (79) और केन विलियमसन (51) की शतकीय साझेदारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 180 रनों का लक्ष्य दिया है। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने चार विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। इस पारी में धवन ने 49 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों और तीन छक्कों के साथ इस सीजन का तीसरा अर्धशतक पूरा किया। इसके अलावा, कप्तान केन विलियमसन ने इस सीजन का सातवां अर्धशतक लगाया। विलियमसन ने 39 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और दो छक्के लगाए। टीम के लिए दीपक हुड्डा (21) और शाकिब अल-हसन (8) नाबाद रहे। चेन्नई के लिए इस पारी में शार्दूल ठाकुर ने दो विकेट लिए, वहीं दीपक चाहर और ड्वेन ब्रावो को एक-एक सफलता मिली।

टीमों ने किए ये बदलाव
इस से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज हैदराबाद ने प्ले ऑफ में प्रवेश कर लिया है, वहीं चेन्नई इस मैच में जीत हासिल कर प्ले ऑफ में कदम रखने के लक्ष्य से मैदान पर उतर रही है। इस मैच के लिए दोनों टीमों ने अपने अंतिम एकादश में एक-एक बदलाव किया है। चेन्नई ने कर्ण शर्मा के स्थान पर दीपक चाहर को टीम में शामिल किया है, वहीं हैदराबाद ने यूसुफ पठान के स्थान पर दीपक हुड्डा को टीम में जगह दी है।

टीमें :

चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान-विकेटकीपर), शेन वाटसन, अंबाती रायडू, सुरेश रैना , सैम बिलिंग्स, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, डेविड विले, हरभजन सिंह, दीपक चहर और शादूल ठाकुर

सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियमसन (कप्तान), एलेक्स हेल्स, शिखर धवन, मनीष पांडे, शाकिब अल-हसन, दीपक हुड्डा, श्रीवत्स गोस्वामी (विकेटकीपर), राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल और संदीप शर्मा।

Published on:
13 May 2018 07:31 pm
Also Read
View All