क्रिकेट

Aus v Ind 1st test Day 3 Stumps: दूसरी पारी में टीम इंडिया 151/3, पुजारा-राहुल-कोहली की पारियों से भारत मजबूत

एडिलेड ओवल मैदान पर जारी इस मैच में आस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड (72) ने सबसे अधिक रन बनाए। भारत पहली पारी में 15 रन की बढ़त लेने में कामयाब रहा।
2 min read
Dec 08, 2018
india vs australia
Live Aus vs Ind test: बुमराह-अश्विन की शानदार गेंदबाजी ने भारत को पहली पारी में दिलाई 15 रनों की बढ़त

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में 235 रनों का स्कोर खड़ा किया है। एडिलेड ओवल मैदान पर जारी इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड (72) ने सबसे अधिक रन बनाए। मेजबान टीम की पारी समाप्त होने के साथ ही भोजनकाल की घोषणा कर दी गई। भारत ने पहले पारी में चेतेश्वर पुजारा के शतक की बदौलत 250 रन बनाए थे। भारत ने पहली पारी के आधार पर 15 रनों की बढ़त ले ली है।


मैच का हाल-
15 रनों की बढ़त के साथ उतरी भारतीय टीम ने पहले विकेट के लिए शानदार 63 रनों की साझेदारी की। मुरली विजय 18 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर स्टंप्स के पीछे हैंड्सकॉम्ब के हाथों लपके गए। इसी के कुछ देर बाद 44 रन बनाकर 76 के स्कोर पर केएल राहुल कीपर के हाथों जोश हेज़लवुड की गेंद पर आउट हुए। 100 से ज्यादा जेबें खेल चुके कप्तान विराट कोहली स्पिन गेंदबाज नाथन लायन का शिकार हुए। वह 34 रन बनाकर 147 के स्कोर पर आउट हुए। तीसरे दिन स्टंप्स पर, चेतेश्वर पुजारा 40 और अजिंक्य रहाणे 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरी पारी में 61 ओवरों खेलकर भारत का स्कोर 3 विकेट के नुक्सान पर 151 रन है।

तीसरे दिन का खेल-
आस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीसरे दिन शनिवार का खेल बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ। इसके बाद मैदान पर उतरे शुक्रवार के नाबाद बल्लेबाज हेड और मिशेल स्टॉर्क (15) ने 27 रन जोड़कर टीम को 204 के स्कोर तक पहुंचाया लेकिन इसी स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने स्टॉर्क को विकेट के पीछे खड़े ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करा आस्ट्रेलिया को दिन का पहला झटका दिया। इस बीच बारिश फिर से शुरू हुई और दोनों टीमों के बीच मैच फिर रुक गया। बारिश के बंद होने के बाद मैच शुरू हुआ और हेड ने नाथन ल्योन (24) के साथ 31 रनों की साझेदारी कर टीम की पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन मोहम्मद शमी ने यहां आस्ट्रेलिया को दूसरा बड़ा झटका दिया। शमी ने यहां 235 के स्कोर पर हेड को पंत के हाथों कैच आउट करा पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद शमी ने आस्ट्रेलिया की पारी को समाप्त करने में अधिक समय नहीं लगाया और 235 के ही स्कोर पर जोश हेजलवुड को आउट कर मेजबान टीम का 10वां विकेट भी गिरा दिया। हेजलवुड विकेट के पीछे पंत के हाथों लपके गए। उन्हें खाता खोलने का मौका भी नहीं मिला। लायन इस पारी में नाबाद रहे।


अश्विन-बुमराह ने झटके 3-3 विकेट-
भारत के लिए इस पारी में रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा इशांत शर्मा और शमी को दो-दो सफलताएं मिली। भारत ने अपनी पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा (123) के शतक के दम पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ 250 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

Updated on:
08 Dec 2018 02:09 pm
Published on:
08 Dec 2018 09:17 am