क्रिकेट

Live Qualifier KKR vs SRH : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता को 13 रन से हराया

कोलकाता ने 8 ओवर में 1 विकेट के नुकसान के 81 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर क्रिस लिन (36) और नितीश राणा (17) रन बना कर खेल रहे हैं।
3 min read
• •
Updated: 25 May 2018, 10:55 PM IST
IPL
Live Qualifier KKR vs SRH : कोलकाता का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहा दूसरे क्वालीफायर मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने कोलकाता के सामने 175 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत अच्छी रही। खबर लिखे जाने तक कोलकाता ने 8 ओवर में 1 विकेट के नुकसान के 81 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर क्रिस लिन (36) और नितीश राणा (17) रन बना कर खेल रहे हैं। इस मैच को जीतने वाली टीम रविवार को होने वाले फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी।

राशिद की आतिशी पारी
राशिद खान ने अंत में 10 गेंदों में तेजी से नाबाद 34 रन बटोर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद को 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 174 रनों के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की स्पिन तिगड़ी पीयूष चावला, कुलदीप यादव और सुनील नरेन ने रनों पर अंकुश लगाया था और मिलकर चार विकेट लेते हुए एक समय में हैदराबाद के 150 रनों तक पहुंचने को मुश्किल कर दिया था, लेकिन अंत में राशिद ने चार छक्के और दो चौकों की मदद से अपनी टीम को मजबूत स्कोर प्रदान किया।

मैच का हाल
राशिद ने 19वां ओवर लेकर आए एक विकेट लेने वाले शिवम मावी पर दो छक्कों की मदद से 12 रन लिए और फिर आखिरी ओवर में युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पर दो छक्के और एक चौके मारकर कुल 24 रन बटोरे। भुवनेश्वर ने भी इस आखिरी ओवर की पहली गेंद पर एक चौका मारा। शिखर धवन (34) और रिद्धिमान साहा (35) की जोड़ी ने कोलकाता के अच्छी शुरुआत के सपने को पूरा नहीं होने दिया और दोनों स्कोर बोर्ड चलाते रहे। हालांकि यह दोनों थोड़ी धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन स्कोरबोर्ड को चालू रखने में कामयाब रहे।

कुलदीप की अच्छी गेंदबाजी
दोनों ने मिलकर सात ओवरों में 56 रन जोड़े। यहां से स्पिन तिगड़ी ने अपना कमाल दिखाया। अगले ओवर की पहली गेंद पर धवन, कुलदीप (चार ओवर, 29 रन, दो विकेट) की गेंद पर पगबाधा करार दे दिए गए। पूरे सीजन में हैदराबाद के लिए रन बनाने वाले कप्तान केन विलियमसन इस मैच में सिर्फ तीन रन ही बना पाए और 60 के कुल स्कोर पर कुलदीप की गुगली उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के दस्तानों में पहुंच गई। साहा दूसरे छोर से अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन चावला (तीन ओवर 22 रन, एक विकेट) की गेंद पर वो बीट हुए और कार्तिक ने उन्हें सटम्प कर दिया। वह 84 के कुल स्कोर पर आउट हुए।

बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए
शकिब से उम्मीदें थी और वह अच्छी बल्लेबाजी भी कर रहे थे लेकिन दुर्भाग्यवश तरीके से रन आउट हो गए। टीम का स्कोर 113 था और 16वां ओवर लेकर आए कुलदीप की गेंद पर दीपक हुड्डा ने सीधा शॉट खेला। गेंद कुलदीप के हाथों से टकरा पर विकेट पर जा लगी और इस समय शाकिब क्रीज से बाहर थे। अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया। नरेन (चार ओवर, 24 रन एक विकेट) को पहली सफलता दीपक के रूप में 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मिली। कार्लोस ब्रैथवेट भी चार गेंदों में आठ रन बनाकर रन आउट हो गए। अंत में राशिद ने अपने बल्ले का कमाल दिखाया ।

टीम ने कीए ये बदलाव
कोलकाता ने एलिमिनेटर मुकाबल में राजस्थान रॉयल्स को मात देकर क्वालीफायर-2 में जगह बनाई है जबकि हैदराबाद को क्वालीफायर में चेन्नई के हाथों मात खानी पड़ी थी और इसी वजह से उसे सीधे फाइनल का टिकट नहीं मिला। हैदराबाद ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। श्रीवत्स गोस्वामी, मनीष पांडे और संदीप शर्मा को बाहर किया गया जबकि रिद्धिमान साहा, दीपक हुड्डा और खलील अहमद को टीम में जगह मिली है। कोलकाता ने अपनी टीम में सिर्फ एक बदलाव किया है। जेवन सियरलेस के स्थान पर शिवम मावी को मौका दिया गया है।

ये है दोनों टीम का हाल
हैदराबाद ग्रुप चरण में 14 मैचों के बाद शीर्ष पर रहा था लेकिन टीम को आखिरी चार मैच में हार का सामना करना पड़ा, इनमें चेन्नई के खिलाफ क्वालीफायर-1 में मिली दो विकेट की हार भी शामिल है। दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली कोलकाता ने पिछले लगातार चार मैच जीते हैं इनमें क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली 25 रन की जीत भी शामिल हैं।

टीमें -

कोलकाता नाइट राइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान-विकेटकीपर), क्रिस लिन, सुनील नरेन, रोबिन उथप्पा, आंद्र रसेल, नीतीश राणा, शुभमन गिल, शिवम मावी, प्रसिद्ध कृष्ण , पीयूष चावला और कुलदीप यादव।

सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियमसन (कप्तान), शिखर धवन, दीपक हुड्डा, शाकिब अल-हसन, यूसुफ पठान, कार्लोस ब्रैथवेट, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल और खलील अहमद।

Published on: