क्रिकेट

Live MI vs SRH : सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई को 119 रनों का लक्ष्य दिया

सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर मोहम्मद नबी (12) और यूसुफ पठान (7) रन बना कर खेल रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2018, 9:45 PM IST
IPL 2018

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग की मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत अच्छी रही। खबर लिखे जानें तक सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर मोहम्मद नबी (12) और यूसुफ पठान (7) रन बना कर खेल रहे हैं।

टीम में बदलाव
मुंबई का लीग के 11वें संस्करण में यह छठा मैच है। मुंबई को पिछले पांच मैचों में एक में जीत और चार में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं केन विलियम्सन की कप्तानी वाली हैदराबाद का भी यह छठा मैच। हैदराबाद को पिछले पांच मैचों में तीन में जीत और दो में मात खानी पड़ी है। इस मैच के लिए मुंबई की अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हैदराबाद ने अंतिम एकादश में तीन बदलाव किया है। ओपनर शिखर धवन , मोहम्मद नबी और बासिल थम्पी को टीम में शामिल किया गया है।

मुंबई की हालत खस्ता
मुंबई इंडियंस इस सीजन में अभी तक बुरे दौर से गुजर रही है। पांच मैचों में उसके हिस्से सिर्फ एक जीत आई है जबकि चार हार का सामना उसे करना पड़ा है। दोनों टीमों को अपने पिछले मैच में हार मिली है। मुंबई को राजस्थान रॉयल्स ने रोचक मुकाबले में मात दी थी तो वहीं हैदराबाद को चेन्नई सुपर किंग्स ने परास्त किया था। मुंबई अभी तक अपनी काबिलियत के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई है। कभी उसकी बल्लेबाजी चलती है तो कभी गेंदबाजी। दोनों विभाग एक साथ अभी तक टीम के लिए मिलकर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

टीमें :

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, एविन लेविस, इशान किशन (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, कीरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, मिशेल मेक्लेघन, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह और मुस्ताफिजुर रहमान।

सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियमसन (कप्तान), शिखर धवन, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), यूसुफ पठान, मनीष पांडे, शाकिब अल-हसन, मोहम्मद नबी, राशिद खान, बासिल थम्पी, संदीप शर्मा, और सिद्धार्थ कौल।

Published on: