क्रिकेट

लोकेश राहुल ने विराट कोहली को छुट्टी पर जाने और शांत रहने की दी सलाह

राहुल ने टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली को शांत रहने और छुट्टी पर जाने की सलाह दे डाली। उन्‍होंने कहा कि विराट को शांत रहने और छुट्टी पर जाने की जरूरत है।
2 min read
OMG :
लोकेश राहुल ने विराट कोहली को छुट्टी पर जाने और शांत रहने की दी सलाह

मुंबई : लोकेश राहुल को टीम इंडिया में कई मौके मिले, लेकिन इसके बावजूद वह अपना स्‍थान नहीं बना पा रहे हैं। वह टीम इंडिया के लिए बोझ बन गए हैं। इस बीच उन्‍होंने कुछ मस्‍ती के क्षण निकाले हार्दिक पांडया के साथ करण जौहर के शो कॉफी विद करण में कुछ दिन पहले पहुंचे थे। इस बीच उन्‍होंने करण जौहर से बात करते हुए टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली को शांत रहने और छुट्टी पर जाने की सलाह दे डाली। उन्‍होंने कहा कि विराट को शांत रहने और छुट्टी पर जाने की जरूरत है।

कभी छुट्टी के मूड में नहीं होते विराट
जब करण जौहर ने केएल राहुल से पूछा कि आपकी नजर में किसे थैरेपी पर जाना चाहिए तो उन्‍होंने तत्‍काल कहा कि उन्‍हें लगता है कि विराट को। उन्हें शांत रहने की जरूरत है। राहुल ने कहा कि वे हमेशा विराट कोहली को कहते रहते हैं कि उन्‍हें छुट्टी पर जाना चाहिए। वह कभी छुट्टी के मूड में नहीं होते। वह हमेशा काम, काम, काम लगे रहते हैं।

पांडया ने विराट और धोनी की तारीफ की
राहुल के साथ करण जौहर के इस शो में हार्दिक पांड्या भी साथ में मौजूद थे। यह शो रविवार को प्रसारित होने वाला है। इस शो के दौरान जब करण ने हार्दिक पांड्या से पूछा कि वह फिटनेस को लेकर किससे सलाह लेते हैं तो उन्‍होंने कहा कि विराट कोहली से। जब उनसे टीम के प्रैंकस्टार के बारे में पूछा गया, तब भी उन्होंने विराट का ही नाम लिया। इतना ही नहीं केएल राहुल ने शो के दौरान विराट कोहली को सबसे रोमांटिक इंसान भी करार दिया। इसके अलावा इन दोनों ने पूर्व कप्‍तान और टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्‍लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की भी जमकर तारीफ की। करण ने जब पांडया से बेहतर कप्तान के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया और कहा कि उन्‍होंने उनकी ही कप्‍तानी में पदार्पण किया था। वह शानदार हैं। राहुल ने भी सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि अगर आप उपलब्धियों की बात करें तो बेशक धोनी।

Published on:
05 Jan 2019 07:40 pm