क्रिकेट

IPL 2025: 156.7 KM प्रति घंटे की रफ़्तार वाले भारतीय गेंदबाज ने शुरू की गेंदबाजी, क्‍या आईपीएल 2025 में खेलेगा? 

Mayank Yadav Injury Update: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले नेट्स में गेंदबाजी करनी शुरू कर दी है। हालांकि अभी एलएसजी को बीसीसीआई से उनके फिटनेस क्लीयरेंस का इंतजार है। क्‍या वे आईपीएल के इस सीजन में खेल सकते हैं?
2 min read
• •
Updated: 18 Mar 2025, 1:15 PM IST
Mayank Yadav

Mayank Yadav Injury Update: आईपीएल 2025 का आगाज होने में अब कुछ दिन शेष हैं। इससे पहले सभी टीमें अपने-अपने कैंप में तैयारियों में जुटी हुई हैं। वहीं, कुछ खिलाड़ी बेंगलुरु स्थित सेंटर फॉर एक्‍सीलैंस में रिहैब से गुजरते हुए फिटनेस क्‍लीयरेंस के इंतजार में हैं। इन्‍हीं में से एक हैं, लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव। रिपोर्ट्स की मानें तो मयंक ने आईपीएल की शुरुआत से पहले सोमवार को नेट्स में गेंदबाजी करनी शुरू कर दी है और एलएसजी को बीसीसीआई से उनके फिटनेस क्लीयरेंस का इंतजार है। बता दें कि ये तेज गेंदबाज अक्टूबर में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत के लिए डेब्‍यू के बाद चोटिल होने के बाद रिहैब से गुजर रहा है।

सपोर्ट स्टाफ की निगरानी में नेट्स में गेंदबाजी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज गेंदबाज मयंक यादव के आईपीएल 2025 के पहले हाफ में खेलने की संभावना नहीं है। हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स के फैन उनकी जल्‍द वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। मयंक यादव ने सोमवार को अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह सपोर्ट स्टाफ की निगरानी में नेट्स में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं।

पिछले सीजन में की थी 150 किमी. से अधिक की गति से गेंदबाजी

बता दें कि मयंक ने पिछले आईपीएल सीजन में अपने डेब्यू में 150 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी कर सभी का ध्‍यान अपनी ओर आकर्षित किया था। हालांकि वह चार मैच में सात विकेट लेने के बाद चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।

उन्होंने चार मैचों में लगातार दो बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम किया था। उसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ टी20ई में भारत के लिए डेब्‍यू करने के बाद उन्‍होंने तीन मैचों चार विकेट लिए थे, लेकिन दुर्भाग्‍य से फिर चोटिल हो गए।

पीठ के निचले हिस्से में परेशानी

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्‍शन से पहले एलएसजी ने उन्हें 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। बता दें कि बीसीसीआई ने मयंक की चोट के बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि उनकी पीठ के निचले हिस्से में बाईं ओर तनाव संबंधी समस्या है।

पिछले महीने एलएसजी के टीम निदेशक जहीर खान कहा था कि फ्रैंचाइजी मयंक की रिकवरी के लिए बीसीसीआई की मेडिकल टीम के साथ काम कर रही है। हालांकि, उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि उनकी वापसी पर तभी संभव है, जब वह पूरी तरह फिट होंगे।

Updated on:
18 Mar 2025, 1:15 PM IST
Published on: