23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2025 से पहले टॉरेंट ग्रुप ने किया गुजरात टाइटंस को टेकओवर,  BCCI से भी मिली मंजूरी

Gujarat Titans Takeover: आईपीएल 2025 से ठीक पहले टॉरेंट ग्रुप ने गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी को टेकओवर कर लिया है। टोरेंट ग्रुप ने 5035 करोड़ रुपये में 67% हिस्सेदारी खरीदी, ज‍बकि 33% हिस्‍सेदारी सीवीसी कैपिटल्‍स के पास ही रहेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 Mar 2025, 9:54 AM IST

Gujarat Titans Takeover: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मंजूरी के बाद टॉरेंट ग्रुप ने सीवीसी कैपिटल से आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस का अधिग्रहण कर लिया है। बीसीसीआई की ओर से इरेलिया स्पोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (CVC Capitals) से अहमदाबाद स्थित टॉरेंट ग्रुप को नियंत्रण हस्तांतरित करने के लिए मंजूरी मिलने के बाद लंबे समय से प्रतीक्षित अधिग्रहण अब औपचारिक रूप से पूरा हो गया है। अब नए सह-मालिक के पास टीम में 67% हिस्सेदारी है, जबकि सीवीसी कैपिटल के पास 33% हिस्‍सेदारी है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, टॉरेंट ग्रुप ने गुजरात टाइटंस में 5035 करोड़ रुपये में 67% हिस्सेदारी खरीदी है। यह बिक्री 7522 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्यांकन पर पूरी हुई है। इसके अलावा फ्रैंचाइज़ी समझौते के अनुसार, बीसीसीआई को स्वामित्व समूह के भीतर प्रत्येक लेनदेन का 5% हिस्‍सा मिलेगा।

सीवीसी कैपिटल ने 5625 करोड़ रुपये में खरीदा था

सीवीसी कैपिटल ने गुजरात टाइटंस को 5625 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछले तीन वर्षों में फ्रैंचाइज़ी ने अपने मूल्य में 34% की बढ़ोतरी की है। बता दें कि जीटी की शुरुआती नीलामी में भी टॉरेंट ग्रुप ने हिस्‍सा लिया था, लेकिन कोई टीम खरीदने में असफल रहा। उसने उस दौरान 4653 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी।

यह भी पढ़ें : नए कप्तान रजत पाटीदार को लेकर कोहली ने दिया बड़ा बयान, RCB फैंस से की ये खास अपील

खिताबी जीत से आगाज करने के बाद पिछड़ी टीम

बता दें कि गुजरात टाइटंस ने अपना पहला आईपीएल 2022 में खेला था और हार्दिक पंड्या की अगुवाई में खिताब पर कब्‍जा जमाया था। इसके बाद 2023 में जीटी फाइनल में पहुंची, लेकिन सीएसके से हार गई। फिर 2024 में एक बड़ा बदलाव कप्तान के रूप में देखा गया, जब हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस में ट्रेड किया गया, और जीटी की कमान शुभमन गिल के हाथ में आ गई। हालांकि आईपीएल 2024 में जीटी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। वह 2024 की पॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर रही।