क्रिकेट

LSG vs CSK: अर्धशतक बेकार जाने पर भड़के कप्तान ऋषभ पंत, इनके सिर फोड़ा हार का ठीकरा

LSG vs CSK Highlights: आईपीएल 2025 में सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने पांच विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की है। इस हार के बाद एलएसजी के कप्‍तान ऋषभ पंत बेहद निराश नजर आए। इसके लिए सीधे तौर पर उन्‍होंने अपने बल्‍लेबाजों को जिम्‍मेदार ठहराया।
2 min read
Apr 15, 2025
Feature image

LSG vs CSK Highlights: आईपीएल 2025 का 30वां मुकाबला सोमवार 14 अप्रैल को लखनऊ के भारत रत्‍न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। इसके जवाब में में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने तीन गेंद शेष रहते पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्‍य को हासिल करते हुए रोमांचक जीत दर्ज की। इस मैच में ऋषभ पंत ने सीजन का पहला अर्धशतक लगाया, जो कि बेकार गया। इस हार के लिए पंत ने अपने बल्‍लेबाजों को दोषी ठहराया।

हम 10-15 रन पीछे रह गए

मैच के बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि हमें लगता है कि एक टीम के तौर पर हम 10 से 15 रन पीछे रह गए। जब हम लय में थे, तब भी हम लगातार विकेट खोते रहे। हमें साझेदारी करते रहना चाहिए था। पिच पर गेंद थोड़ा रुककर आ रही थी, लेकिन मुझे लगता है कि हम 15 रन और बना सकते थे।

अपनी बल्‍लेबाजी को लेकर कही ये बात

वहीं, उन्‍होंने अपने अर्धशतक को लेकर कहा कि मैं हर मैच के साथ बेहतर महसूस कर रहा हूं, लेकिन कभी-कभी यह नहीं हो पाता। धीरे-धीरे अपनी लय में आ रहा हूं। पंत ने रवि बिश्‍नोई को अहम मौके पर गेंदबाजी नहीं कराने को लेकर कहा कि हमने कई खिलाड़ियों से चर्चा की, लेकिन हम बिश्नोई को ज्यादा आगे नहीं ले जा सके, आज ऐसा (उनका आखिरी ओवर फेंकना) नहीं हुआ।

पावरप्ले में गेंदबाजी को लेकर जताई चिंता

इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि पावरप्ले में गेंदबाजी करना हमारे लिए चिंता का विषय रहा है, लेकिन हम चीजों को वापस ला सकते हैं। एक टीम के तौर पर हम हर मैच से सकारात्मकता लेना चाहते हैं और हम सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं।

Updated on:
15 Apr 2025 08:07 am
Published on:
15 Apr 2025 08:07 am
Also Read
View All
इंग्लैंड में भारत के प्रदर्शन को लेकर सुनील गावस्कर की खरी-खरी, बोले- ईगो पर कंट्रोल रखना सीखना होगा, जानें किस-किसको लताड़ा

‘जैसे हो वैसे रहना’, जिम्बाब्वे दौरे पर अपने खराब प्रदर्शन को लेकर भावुक हुए अभिषेक शर्मा, तो सूर्यकुमार यादव ने बंधाया ढांढस

CWG 2026: तेजस शिर्से और मुरली श्रीशंकर जोरदार प्रदर्शन, 110 मीटर बाधा दौड़ और लॉन्ग जंप के फाइनल में बनाई जगह

भारत अब भी बना सकता है WTC के फाइनल में जगह, श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच से पहले जान लीजिये पॉइंट्स टेबल का हाल

“मैं चूहों की दौड़ का हिस्सा नहीं बनूंगा”, संजू सैमसन ने अपनी शर्तों पर खेलने का लिया फैसला