क्रिकेट

LSG vs PBKS Pitch Report: बहुत लग गए चौके-छक्के! फिर बल्लेबाजों की लिए कब्रगाह होगी या गेंदबाजों को जूझना पड़ेगा? जानें इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

LSG vs PBKS, Ekana Pitch Report: इकाना की पिच से अक्‍सर गेंदबाजों को मदद मिलती रही है। खासतौर पर स्पिनर यहां ज्‍यादा घातक साबित होते हैं। यहां विकेट पर गेंद फंसकर धीमी आती है, जिस कारण बल्‍लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

less than 1 minute read
Mar 31, 2025
LSG vs PBKS (Photo-IPL)

Lucknow Super Giants vs Punjab Kings, Pitch report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 13वां मुक़ाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा। लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मैच ऋषभ पंत की अगुआई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स का पहला होम मैच होगा। ऐसे में टीम जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी।

इकाना स्टेडियम की पिच की पिछले आईपीएल सीजन काफी अलोचना हुई थी। यहां रन बिल्कुल ही नहीं बन रहे थे। वर्ल्ड कप 2023 के दौरान पिचों को फिर से बनाया गया था। लेकिन 5 मैच में सिर्फ एक ही बार कोई टीम 300 से ज्यादा का स्कोर बना पाई। ऐसे में इस आईपीएल में इकाना पर शायद ही बड़े स्कोर देखने को मिले। लखनऊ और पंजाब के बीच होने वाले इस मैच में गेंदबाजों को ही बोलबाला देखने को मिल सकता है।

कैसी होगी इकाना की पिच?
इकाना की पिच से अक्‍सर गेंदबाजों को मदद मिलती रही है। खासतौर पर स्पिनर यहां ज्‍यादा घातक साबित होते हैं। यहां विकेट पर गेंद फंसकर धीमी आती है, जिस कारण बल्‍लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आईपीएल 2024 में एक भी बार यहां कोई टीम 200 के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी थी।

Updated on:
06 Jul 2025 02:00 pm
Published on:
31 Mar 2025 09:19 am
Also Read
View All
AFG vs NZ: गुलबदीन ने तूफानी अर्धशतक जड़ गेंदबाजों को जमकर कूटा, अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य

T20 World Cup 2026 Points Table Update: टी20 वर्ल्ड कप की पॉइंट्स टेबल में कुछ ही घंटे टॉप पर रह सका पाकिस्‍तान, अब भारत बना नंबर-1

अभी बहुत दूर तक जाना है… 14 साल के Vaibhav Sooryavanshi ने U19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ‘भारतीय सीनियर टीम’ के लिए भरी हुंकार

भाई मजाक मत करो… T20 वर्ल्ड कप के लिए जब सूर्या के कॉल पर शॉक्ड हुए सिराज, जानें कैसे एक फोन ने पलट दी किस्मत

बुमराह को तेज बुखार, अभिषेक की तबीयत… टीम इंडिया से जुड़ेगा अब ये स्टार खिलाड़ी, सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा अपडेट

अगली खबर