क्रिकेट

पाकिस्तान के माज सदाकत ने उड़ाया गर्दा, गेंदबाजों को इतना कूटा की टूट गए पूरन-हेटमायर के बड़े रिकॉर्ड

CPL 2026: पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी माज सदाकत ने कैरेबियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में तूफानी शतक जड़कर जमैका किंग्‍समेन को एकतरफा जीत दिलाई है। इस जीत के साथ जहां जमैका क्वालीफायर-2 में पहुंच गई, तो वहीं सदाकत ने निकोलस पूरन और शिमरोन हेटमायर के बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
2 min read
Sep 17, 2026
Maaz Sadaqat in CPL 2026
सीपीएल में शतक का जश्‍न मनाते पाकिस्‍तानी ऑलराउंडर माज सदाकत। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/cricinfo)

Maaz Sadaqat in CPL 2026:कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला जमैका किंग्‍समैन और बारबाडोस ट्राइडेंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान के ऑलराउंडर माज सदाकत के तूफानी शतक के दम पर जमैका ने 9 विकेट से जीत दर्ज करते क्‍वालीफायर-2 में जगह बना ली है। सदाकत ने इस मुकाबले में महज 49 गेंदों पर 9 चौके और 8 छक्‍कों के साथ 228 से ज्‍यादा के स्‍ट्राइक रेट से 112 रन की पारी खेली है। इस पारी में उन्‍होंने 44 गेंदों पर अपना शतक पूरा करते हुए शिमरोन हेटमायर और निकोलस पूरन के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

माज सदाकत ने रचा इतिहास

माज सदाकत एलिमिनेटर में शतक जड़ते ही सीपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्‍होंने शिमरोन हेटमायर के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। माज ने महज 21 साल और 124 दिन की उम्र में ये उपलब्धि हासिल की है। जबकि 2018 में हेटमायर ने 21 साल 235 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था। बता दें क माज यह पहला टी20 शतक है, जो उनके 50वें मैच में आया है।

CPL में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

रैंकउम्रखिलाड़ीवर्ष
121 वर्ष 124 दिनमाज सदाकत2026
221 वर्ष 235 दिनशिमरॉन हेटमायर2018
321 वर्ष 280 दिनग्लेन फिलिप्स2018
424 वर्ष 95 दिनसैम अयूब2026
524 वर्ष 294 दिनब्रैंडन किंग2019

निकोलस पूरन और रहकीम कॉर्नवाल को पीछे छोड़ा

सदाकत ने एलिमिनेटर मुकाबले में 228 के ऊपर के स्‍ट्राइक रेट से गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए महज 44 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। अब वह सीपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7वें बल्‍लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्‍होंने निकोलस पूरन और रहकीम कॉर्नवाल को पीछे छोड़ा है, जिन्‍होंने 45-45 गेंदों पर शतक जड़ा है।

CPL में टी20 क्रिकेट के सबसे तेज शतक

रैंकखिलाड़ीगेंदमुकाबलातारीख
1दासुन शनाका39सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स बनाम सेंट लूसिया किंग्स3 सितंबर 2026
2आंद्रे रसेल40जमैका तलावाहाज बनाम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स10 अगस्त 2018
3टिम साइफर्ट40सेंट लूसिया किंग्स बनाम एंटीगा एंड बारबुडा फाल्कन्स31 अगस्त 2025
4शिमरॉन हेटमायर40गुयाना अमेजन वॉरियर्स बनाम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स31 अगस्त 2026
5शाई होप41गुयाना अमेजन वॉरियर्स बनाम बारबाडोस रॉयल्स17 सितंबर 2023
6आंद्रे रसेल42जमैका तलावाहाज बनाम सेंट लूसिया रेड स्टील5 अगस्त 2016
7माज सदाकत44सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स बनाम बारबाडोस ट्राइडेंट्स16 सितंबर 2026
8निकोलस पूरन45गुयाना अमेजन वॉरियर्स बनाम सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स30 अगस्त 2020
9रखीम कॉर्नवाल45बारबाडोस रॉयल्स बनाम सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स3 सितंबर 2023
10शिमरॉन हेटमायर47गुयाना अमेजन वॉरियर्स बनाम जमैका तलावाहाज18 अगस्त 2018
Updated on:
17 Sept 2026 12:30 pm
Published on:
17 Sept 2026 12:30 pm