
जयपुर। भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को गुलाबी नगरी जयपुर पहुंचे। इस दौरान धोनी का लुक काफी चर्चा में रहा। धोनी हाल में सेना के साथ वक्त बिताकर लौटे हैं लेकिन अभी तक उन पर सेना की छाप अब तक दिखाई दे रही है।
धोनी जब जयपुर एयरपोर्ट पर उतरे तो फैंस उन्हें देखकर हैरान रह गए। धोनी ने सिर पर काला कपड़ा बांध रखा था। सेना के जवान भी इसी तरह सिर पर कपड़ा बांधते हैं। एयरपोर्ट से धोनी सीधे कूकस स्थिति एक होटल के लिए रवाना हो गए।
यह भी पढ़ेंः ये दो शेर दिलाएंगे भारत को विंडीज के खिलाफ जीत
बताया जा रहा है कि धोनी जयपुर में एड शूट के लिए आए थे। धोनी करीब छह घंटे तक जयपुर में रहें और इसके बाद वे शाम की फ्लाइट से वापस लौट गए। आपको बता दें कि इन दिनों धोनी ने क्रिकेट से ब्रेक ले रखा है। धोनी पिछली बार आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में खेलते दिखाई दिए थे।