क्रिकेट

वर्ल्डकप 2023 के नेट बॉलर ने को मिली टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में जगह, कौन है मानव सुथार? जो रोहित-विराट को भी कर चुका परेशान

Manav Suthar Domestic Records: साल 2023 में हुए वनडे विश्व कप में नेट गेंदबाज के तौर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा को परेशान करने वाले मानव बल्लेबाजी भी कर सकते हैं और उन्होंने 29 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 945 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं।
2 min read
Jun 06, 2026
Manav Suthar Debut
कुलदीप यादव से डेब्यू कैप लेते हुए मानव सुथार (फोटो-BCCI)

Manav Suthar Test Debut: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला शनिवार से मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में मानव सुथार ने भारत की ओर से अपना टेस्ट डेब्यू किया। मानव को कुलदीप यादव ने टेस्ट कैप दिया। इस डेब्यू के बाद भारतीय टीम 15 सालों में पहली बार अपने घर में बिना रविचंद्रन अश्विन या रवींद्र जडेजा के उतरी है।

फर्स्ट क्लास में चटका चुके हैं 129 विकेट

23 वर्षीय मानव सुथार बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं। वह बल्ले से भी अहम योगदान देने की काबिलियत रखते हैं। मानव घरेलू क्रिकेट में राजस्थान की ओर से खेलते हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना डेब्यू साल 2022 में किया था। वह अब तक 29 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 25.76 की औसत से 129 विकेट निकाल चुके हैं।

वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में खेले 25 मुकाबलों में मानव ने 34 विकेट चटकाए हैं। साल 2023 में हुए वनडे विश्व कप में नेट गेंदबाज के तौर पर मानव ने अपनी घूमती गेंदों से विराट कोहली और रोहित शर्मा को खासा परेशान किया था। गेंद के साथ-साथ मानव बल्ले से महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। 29 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में मानव ने 945 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में भी वह 350 रन बना चुके हैं।

IPL 2026 में कैसा रहा प्रदर्शन?

कुलदीप यादव से डेब्यू कैप पाने वाले मानव आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। मानव को 4 मुकाबलों में खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 2 विकेट झटके थे। मानव अपनी घूमती गेंदों के दम पर अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को खासा तंग कर सकते हैं।

मानव साल 2021 के बाद भारत की ओर से डेब्यू करने वाले पहले स्पेशलिस्ट स्पिन गेंदबाज हैं। भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीन स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरी है। मानव के अलावा, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर को भी प्लेइंग इलेवन में रखा गया है। वहीं, तेज गेंदबाज के तौर पर मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है।

Updated on:
06 Jun 2026 12:49 pm
Published on:
06 Jun 2026 11:43 am
Also Read
View All
IND vs AFG ODI Series में हार के बाद हशमतुल्लाह शाहीदी छोड़ दी कप्तानी, अफगानिस्तान के कप्तान ने बताया क्यों लिया ये फैसला

Gautam Gambhir के ‘चहेतों’ को वर्ल्डकप की टीम में जगह नहीं! रवि शास्त्री ने फेवरेट स्क्वॉड में भुवी-शमी को दी जगह

Ind vs Zim: ‘मैं भी पहली बॉल से हिट कर सकता हूं’, जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान

‘ये कोई छोटी बात नहीं’, वैभव सूर्यवंशी की हरारे में 80 गेंदों पर 175 रन की पारी को अभी तक नहीं भूले जिम्‍बाब्‍वे के कप्‍तान

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज की जीत के हीरो जैकब बेथेल द हंड्रेड से बाहर, पाकिस्‍तान टेस्‍ट सीरीज खेलना भी मुश्किल