क्रिकेट

मैट हेनरी ने भारत के खिलाफ कीर्तिमानों की झड़ी लगाकर हिला डाली रिकॉर्ड बुक, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Matt Henry ODI records: मैट हेनरी ने भारत के खिलाफ 6 विकेट लेकर रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है। इसके साथ ही वह भारत के खिलाफ सिर्फ 12 पारियों में 4+ विकेट हॉल लेने वाले दुनिया के शीर्ष गेंदबाज बन गए हैं। आइये एक नजर मैट हेनरी के उन रिकॉर्ड पर डालते हैं, जो उन्‍होंने इस मैच में बनाए हैं।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2026, 3:08 PM IST
Matt Henry ODI records, IND vs NZ 4th ODI,
भारत के खिलाफ विकेट का जश्‍न मनाते मैट हेनरी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/himanii_68)

Matt Henry ODI records in IND vs NZ 4th ODI: न्‍यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबले में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यह उसकी वनडे क्रिकेट के इतिहास में रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। जबकि वनडे क्रिकेट में रनों के लिहाज से ही यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार भी है। न्‍यूजीलैंड की टीम ये कारनामा मैट हेनरी के जबरदस्‍त प्रदर्शन के दम पर करने में सफल रही है, जिन्‍होंने पांच मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने वाली टीम इंडिया के पहले ही ओवर में विराट कोहली, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के विकेट चटकाकर जीत की नींव रखी। इस मैच में हेनरी ने अकेले ही 6 विकेट लिए। इसके साथ ही वह भारत के खिलाफ सिर्फ 12 पारियों में 4+ विकेट हॉल लेने वाले दुनिया के शीर्ष गेंदबाज बन गए हैं। इस मैच में कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। आइये आपको भी बताते हैं।

वनडे में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 4 या उससे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

रैंकगेंदबाज4+ विकेट हॉलपारियां
1मैट हेनरी (न्यूजीलैंड)412
1रवि रामपॉल (वेस्टइंडीज)414
1अजंता मेंडिस (श्रीलंका)419
1ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया)430
1आकिब जावेद (पाकिस्तान)436

न्यूजीलैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज

रैंकगेंदबाज5 विकेट हॉल
1ट्रेंट बोल्ट6
2सर रिचर्ड हैडली5
3शेन बॉन्ड4
3मैट हेनरी4
5टिम साउदी3

वनडे में किसी एक विपक्षी टीम के खिलाफ कई बार 5 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के गेंदबाज

गेंदबाजविपक्षी टीम5 विकेट हॉल
शेन बॉन्डऑस्ट्रेलिया3
ट्रेंट बोल्टऑस्ट्रेलिया2
बेन सीयर्सपाकिस्तान2
मैट हेनरीभारत2

वनडे में रनों के लिहाज से न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी जीत

रैंकजीत का अंतरविपक्षी टीममैदानसाल
1290 रनआयरलैंडएबरडीन2008
2244 रनभारतमाउंट माउंगानुई2026
3210 रनअमेरिकाद ओवल2004 (चैंपियंस ट्रॉफी)
4206 रनऑस्ट्रेलियाएडिलेड1986
5204 रनवेस्टइंडीजक्राइस्टचर्च2017

वनडे में रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी हार

रैंकहार का अंतरविपक्षी टीममैदानसाल
1245 रनश्रीलंकाशारजाह2000
2244 रनन्यूजीलैंडमाउंट माउंगानुई2026
3214 रनदक्षिण अफ्रीकामुंबई (वानखेड़े)2015
4208 रनऑस्ट्रेलियासिडनी2004
5202 रनइंग्लैंडलॉर्ड्स1975 (वर्ल्ड कप)
6200 रनन्यूजीलैंडदांबुला2010

वनडे में 100 रन से पहले ऑलआउट होने के भारतीय टीम के सभी स्कोर

रैंकभारत का स्कोरविपक्षी टीममैदानसाल
154 रनश्रीलंकाशारजाह2000
263 रनऑस्ट्रेलियासिडनी1981
378 रनश्रीलंकाकानपुर1986
479 रनपाकिस्तानसियालकोट1978
588 रनन्यूजीलैंडदांबुला2010
689 रनन्यूजीलैंडमाउंट माउंगानुई2026
791 रनदक्षिण अफ्रीकाडरबन2006
892 रनन्यूजीलैंडहैमिल्टन2019
Updated on:
13 Nov 2026, 3:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
AUS vs ENG 1st ODI: डेब्यू मैच में महली बियर्डमैन की शानदार गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

NZ vs IND: मैट हेनरी ने जड़ा विकेटों का छक्‍का, भारतीय टीम को वनडे क्रिकेट के इतिहास में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार

मैट हेनरी ने पहले ही ओवर में रोहित-विराट और श्रेयस को आउट कर बरपाया कहर, टीम इंडिया के नाम जुड़ा ODI इतिहास का बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

Aus vs Eng: ऑस्ट्रेलिया ने घर में रचा इतिहास, 55 साल की ODI हिस्‍ट्री में इंग्लैंड ताश के पत्तों की तरह 5वें सबसे कम स्कोर पर ढेर

NZ vs IND: विल यंग ने शतक और टिम सीफर्ट ने जड़ा अर्धशतक, न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा 334 रन का लक्ष्य