क्रिकेट

मयंक अग्रवाल के मुंह और गले में होने लगी जलन, अफरा तफरी में ले जाया गया अस्पताल , ICU में भर्ती

मयंक इन दिनों रणजी ट्रॉफी कर्नाटक की कप्तानी कर रहे हैं। वे अगले मुक़ाबले के लिए अगरतला से सूरत की यात्रा कर रहे थे। तभी उनके मुंह और गले में जलन होने लगी। दर्द इतना ज्यादा था कि उन्हें तुरंत फ्लाइट से निकाला गया और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
less than 1 minute read
mayank.jpg

Mayank Agarwal Hospitalized in ICU: भारतीय सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल की अचानक तबीयत खराब हो गई है। जिसके बाद उन्हें त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस समय ICU में उनका इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 32 वर्षीय खिलाड़ी अब खतरे से बाहर है।

मयंक इन दिनों रणजी ट्रॉफी कर्नाटक की कप्तानी कर रहे हैं। वे अगले मुक़ाबले के लिए अगरतला से सूरत की यात्रा कर रहे थे। तभी उनके मुंह और गले में जलन होने लगी। दर्द इतना ज्यादा था कि उन्हें तुरंत फ्लाइट से निकाला गया और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक मयंक को अगरतला से दोपहर 2:30 बजे फ्लाइट पकड़नी थी। वो फ्लाइट में बैठे और जैसे ही उन्होंने बोतल से पानी पिया उन्हें गले में जलन होने लगी। जिसमें मिलावटी पदार्थ होने का संदेह है। कर्नाटक के कप्तान के साथ ही टीम मैनेजर रमेश भी विमान से उतर गए।

कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के जॉइंट सेक्रेटरी शाबिर तारापोर ने कहा, 'यह मामला हमारे संज्ञान में आया है, लेकिन हम अभी पूरी जानकारी पाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कारण आपको ज्यादा कुछ बता नहीं सकते। लेकिन क्रिकेटर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।'

बता दें कि मयंक अग्रवाल ने हाल ही में अगरतला के महाराज बीर बिक्रम स्टेडियम में त्रिपुरा के खिलाफ 26 से 29 जनवरी के बीच मैच खेला है। इस मैच में कर्नाटक के कप्तान ने 51 और 17 रनों की पारी खेली थी। यह मैच कर्नाटक ने 29 रनों से जीता था। अब कर्नाटक शुक्रवार 2 फरवरी से सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ मैच खेलना है। इसके लिए ही अग्रवाल सूरत जा रहे थे। वे रेलवे के खिलाफ होने वाले इस मैच में नहीं खेल सकेंगे।

Published on:
30 Jan 2024 07:23 pm