क्रिकेट

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट से पहले भी मैदान से बाहर नहीं रहेंगे मयंक, खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी

बांग्लादेश के खिलाफ भारत को 14 नवंबर से टेस्ट मैच खेलना है, लेकिन उसके पहले मयंक अग्रवाल अपनी घरेलू टीम कर्नाटक की ओर से मैदान पर उतरेंगे।
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2019, 5:09 PM IST
Vijay hazare Trophy

नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैच का हिस्सा रहे मयंक अग्रवाल को अब बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में हिस्सा लेना है। अभी बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले सीरीज में 10 दिन बाकी है, लेकिन अग्रवाल इस दौरान भी मैदान से बाहर नहीं रहेंगे। वह इस दौरान अपनी घरेलू टीम कर्नाटक से विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका का किया क्लीन स्वीप

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संपन्न हुए तीन टेस्ट मैचों के सीरीज में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने तीनों टेस्ट मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को मात दी है। इस सीरीज में सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने शानदार साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों में 85 की औसत से 340 रन बनाए। इसमें एक दोहरा शतक व एक शतक शामिल है।

सेमीफाइनल और फाइनल में लेंगे हिस्सा

कर्नाटक की टीम इस बार विजय हजारे ट्रॉफी के अंतिम चार में जगह बनाने में कामयाब रही है और उसे सेमीफाइनल मुकाबले में इस बार 23 अक्‍टूबर को छत्तीसगढ़ से भिड़ना है। उनकी पूरी कोशिश होगी की वह अपनी टीम को अपने शानदार प्रदर्शन से फाइनल में पहुंचाएं। अगर उनकी टीम फाइनल में पहुंचती है तो 25 अक्‍टूबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में भी वह खेलेंगे।

तीन नवंबर से शुरू होगी बांग्लादेश सीरीज

बांग्लादेश को तीन नंवबर से भारत के खिलाफ तीन टी-20 और दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेलना है। इस दौरे में पहले टी-20 सीरीज खेली जानी है। उसके बाद 14 नवंबर से टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। मयंक फिलहाल टी-20 सीरीज का हिस्‍सा नहीं हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि मयंक अग्रवाल को टीम इंडिया की तरफ से उतरने के लिए काफी वक्त है। ऐसे में वह आराम से अपनी घरेलू टीम कर्नाटक की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी में खेल सकते हैं।

Updated on:
22 Oct 2019, 5:09 PM IST
Published on: