क्रिकेट

Ind vs Zim: मयंक यादव ने जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ रचा इ‍तिहास, अश्विन को पीछे छोड़ हार्दिक पंड्या के खास क्‍लब में हुए शामिल

Mayank Yadav T20I Record: मयंक यादव ने जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट को ईशान किशन के हाथों कैच कराते हुए आर अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी कर इतिहास रच दिया है।
1 minute read
Jul 23, 2026
Mayank Yadav T20I Record
जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ आउट की अपील करते मयंक यादव। (फोटो सोर्स: IANS)

Mayank Yadav T20I Record: भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला हरारे में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी गेंदबाजी का फैसला किया और एमएस धोनी के लगातार सबसे ज्‍यादा मैचों में टॉस जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसके बाद जैसे ही जिम्‍बाब्‍वे की टीम बल्‍लेबाजी करने उतरी तो मयंक यादव ने पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट को आउट कर एक खास रिकॉर्ड बनाते हुए इतिहास रच दिया।

हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी

मयंक यादव ने अक्टूबर 2024 में बांग्‍लादेश के खिलाफ हैदराबाद में परवेज़ हुसैन इमोन को पहली ही गेंद पर आउट किया था। उसके बाद अब उन्‍होंने जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ पहले ही ओवर में ब्रायन बेनेट को आउट कर आर अश्विन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिन्‍होंने एक बार ये कमाल किया था। अब मयंक ने दो बार पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इस मामले में भुवलनेश्‍वर कुमार सबसे आगे हैं, जो तीन बार पहली ही गेंद पर विकेट लेने का करिश्‍मा कर चुके हैं।

टी20 इंटरनेशनल पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

गेंदबाजपहली गेंद पर विकेट
भुवनेश्वर कुमार3
हार्दिक पंड्या2
अर्शदीप सिंह2
मयंक यादव2
रविचंद्रन अश्विन1

T20I में भारत के गेंदबाजों ने पारी की पहली गेंद पर जिन बल्लेबाजों को आउट किया

बल्लेबाजटीमगेंदबाजस्थानटूर्नामेंट/सीरीजवर्ष
शायन जहांगीरअमेरिकाअर्शदीप सिंहनासाउ काउंटीटी20 विश्व कप2024
सैम अयूबपाकिस्तानहार्दिक पंड्यादुबईएशिया कप2025
ब्रायन बेनेटजिम्बाब्वेमयंक यादवहरारेभारत का जिम्बाब्वे दौरा2026

T20I में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने वाले भारतीय कप्‍तान

कप्तानलगातार टॉस जीतेअवधि
श्रेयस अय्यर8जून 2026 – जुलाई 2026
एमएस धोनी7मई 2010 – फरवरी 2012
विराट कोहली6अगस्त 2019 – दिसंबर 2019
रोहित शर्मा5फरवरी 2020 – फरवरी 2022
एमएस धोनी5सितंबर 2007

T20I में फुल मेंबर टीमों द्वारा लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने का रिकॉर्ड

टीमलगातार टॉस जीतेअवधि
वेस्टइंडीज102015–2016
इंग्लैंड92024
पाकिस्तान92025–2026
इंग्लैंड82025–2026
ऑस्ट्रेलिया82022
भारत8*2026
Updated on:
23 Jul 2026 05:45 pm
Published on:
23 Jul 2026 05:45 pm