
Megan Schutt: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच ब्रिस्बेन में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मेगन शट ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जिसमें 4 मेडन ओवर भी शामिल थे। इस स्पेल के साथ ही उन्होंने महिला वनडे क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली तीसरी महिला क्रिकेटर बन गई हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 33 वर्षीय मेगन शट को 150 विकेट के लिए दो विकेट चाहिए थे। उन्होंने पहली ही गेंद पर फरगाना हक को चलता किया। इसके बाद तीसरे ओवर में शर्मिन सुल्ताना का विकेट लिया।
वैसे तो मेगन शट 150 वनडे विकेट पूरे करने वाली दुनिया की कुल 12वीं खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी टॉप पर हैं। झूलन गोस्वामी ने 255 विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैथरीन फिट्जपैट्रिक 180 विकेट के साथ पहले और एलिस पेरी दूसरे स्थान पर हैं।