क्रिकेट

MI vs CSK: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता, चेन्नई सुपर किंग्स की पहले बैटिंग, आयुष म्हात्रे कर रहे डेब्यू

MI vs CSK, IPL 2025: आईपीएल का 18वें सीजन का 38वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है।

2 min read
Apr 20, 2025

MI vs CSK, IPL 2025: आईपीएल का 18वें सीजन का 38वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय किया है। वहीं एमएस धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम में अश्वनी कुमार की वापसी हुई है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से 17 वर्षीय आयुष म्हात्रे IPL में डेब्यू कर रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम सीजन में दूसरी बार आमने-सामने हैं। पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराया था।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन)- रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्वनी कुमार।

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन)- शेख रशीद, रचिन रवींद्र, आयुष म्हात्रे, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (विकेटकीपर और कप्तान), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।

दोनों टीमों के इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट-

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज

चेन्नई सुपर किंग्स- अंशुल कंबोज, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, सैम कुरेन, रविचंद्रन अश्विन

मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्सः हेड टू हेड

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इस मुकाबले से पहले 40 बार भिड़ंत हुई है। इन मुकाबलों में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 21 मैच में हराया है जबकि उसे 19 मुकाबले में हार नसीब हुई है। मुंबई के होम ग्राउंड पर दोनों टीमों की 12 बार टक्कर हुई है, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 7 बार और चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार जीत दर्ज की है। आंकड़ों पर गौर करें तो दोनों टीमें IPL इतिहास की सबसे सफल टीमें हैं। दोनों ने 5-5 IPL खिताब अपने नाम किए हैं। ऐसे में मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।

Also Read
View All