
धर्मशाला पिच रिपोर्ट (फोटो- HPCA, Dharamsala)
RCB vs GT Dharamsala Pitch Report: आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर आज धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने लीग स्टेज में 9-9 मैच जीते थे और अंक तालिका में टॉप में रहते हुए अगले दौर में जगह बनाई थी। अब क्वालीफायर में ये दोनों टीमें आमने सामने होने के लिए तैयार हैं, जहां जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी और हारने वाली टीम क्वालीफायर 2 खेलेगी।
इस मैच में पिच और टॉस सबसे अहम होने वाला है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि धर्मशाला की पिच कैसी होगी। इस सीजन अब तक यहां 3 मुकाबले खेले गए हैं और तीनों पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा था। पहले दो मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को हार झेलनी पड़ी थी, तो तीसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 223 रन के लक्ष्य को डिफेंड कर लिया था।
आईपीएल 2025 से पहले धर्मशाला की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार होती थी। छोटी बाउंड्री होने के बावजूद बड़े स्कोर मुश्किल से बनते थे लेकिन इस सीजन खेले गए 3 मैचों की 6 में से 5 पारियों में 200 रन का आंकड़ा पार हुआ है। पहले दोनों मैचों में तो 200 से ज्यादा रन के लक्ष्य को चेज भी कर लिया गया था। ऐसे में कहा जा सकता है कि धर्मशाला की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार हो गई है।
हालांकि शुरुआत में तेज गेंदबाजों को पिच से मदद मिल सकती है और अगर विकेट गिर जाते हैं तो बड़े स्कोर तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है। टॉस जीतकर टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला क सकती है। क्योंकि गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए 8 मुकाबलों में हर बार वो टीम जीती है, जिसने पहले गेंदबाजी की है। साथ में धर्मशाला में रन चेज करना भी आसान माना जा रहा है।
इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालीफायर 2 खेलना होगा। इस मैच में जो टीम हारेगी वह एलिमिनेटर के विजेता से भिड़ेगी। एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।
Published on:
26 May 2026 01:45 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
