26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्लेऑफ्स से बाहर होते ही अर्शदीप सिंह ने उठाया बड़ा कदम, विराट के साथ का वीडियो किया डिलीट, जानें पूरा मामला

Arshdeep Singh Instagram posts deleted: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया ट्रोलिंग झेल रहे अर्शदीप सिंह ने अपने इंस्टाग्राम से 200 से ज्यादा पोस्ट हटा दिए हैं, जिसमें विराट कोहली के साथ की एक वायरल रील भी शामिल है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

May 26, 2026

Arshdeep Singh Instagram posts deleted, Arshdeep Singh Tilak Varma controversy, Arshdeep Singh news, Virat Kohli Arshdeep Singh reel,

अर्शदीप सिंह ने अपने इंस्टाग्राम से 200 से अधिक पोस्ट, विराट कोहली के साथ वाला वायरल वीडियो भी हटाया। (Photo - Arshdeep Singh Instagram)

Arshdeep Singh Instagram posts deleted: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों न सिर्फ अपनी गेंदबाजी, बल्कि सोशल मीडिया एक्टिविटी को लेकर भी जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दौरान मैदान पर उनके प्रदर्शन से लेकर मैदान के बाहर फैंस से बहस और तिलक वर्मा पर की गई एक टिप्पणी ने सोशल मीडिया का पारा गर्म कर दिया था। अब खबर आ रही है कि अर्शदीप ने अचानक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक-दो नहीं, बल्कि 200 से ज्यादा पोस्ट या तो डिलीट कर दिए हैं या उन्हें आर्काइव (छिपा) कर दिया है।

हैरानी की बात यह है कि इस सोशल सफाई अभियान में विराट कोहली के साथ 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की उनकी एक बेहद लोकप्रिय और वायरल रील भी गायब हो चुकी है। अर्शदीप के अकाउंट पर अब सिर्फ 44 पोस्ट ही दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, सेलिब्रिटीज के लिए सोशल मीडिया प्रोफाइल साफ करना कोई नई बात नहीं है, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में मिली भारी ट्रोलिंग के बाद अर्शदीप के इस कदम को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल इस पर गेंदबाज की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

तिलक वर्मा वाली कॉन्ट्रोवर्सी

इसी महीने अर्शदीप ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो हंसी-मजाक में टीम के साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा को 'अंधेरा' कहते सुने गए थे। उन्होंने तिलक से सनस्क्रीन लगाने को लेकर भी मजाक किया था और नमन धीर को 'पंजाब का असली ग्लो' बताया था। इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अर्शदीप को आड़े हाथों लिया और उन पर रंगभेद (Colourism) को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। हालांकि, इस विवाद पर अर्शदीप और तिलक दोनों ने ही चुप्पी साधे रखी है।

IPL 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन

अर्शदीप ने इस सीजन पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए 14 मैचों में सबसे ज्यादा 14 विकेट जरूर लिए, लेकिन उनका प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। उन्होंने इस दौरान कई वाइड गेंदे फेंकी और 10.20 की महंगी इकोनॉमी रेट से रन लुटाए।

पिछले सीजन की रनर-अप रही पंजाब किंग्स ने इस बार शुरुआती 7 में से 6 मैच जीते थे, लेकिन धर्मशाला और अन्य स्टेडियमों में हुए आखिरी मैचों में मिली हार के कारण टीम सिर्फ एक अंक से प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई।