15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अर्शदीप सिंह की नई रील ने मचाया बवाल, मजाक की आड़ में नस्लवाद करना पड़ सकता है महंगा

Arshdeep Singh-Tilak Verma Viral Reel: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस मुकाबले से पहले अर्शदीप सिंह की एक वायरल रील ने नया विवाद खड़ा कर दिया। तिलक वर्मा को लेकर की गई उनकी टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और कुछ यूजर्स ने इसे नस्लवाद से जोड़कर आलोचना की।

2 min read
Google source verification
Arshdeep singh and Tilak Verma IPL 2026

अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा (फोटो- IANS)

Arshdeep Singh Controversial Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा और टीम के अंतिम 4 की राह भी मुश्किल हो गई। इस मैच के पहले अर्शदीप सिंह की एक रील की वजह से नया विवाद खड़ा हो गया। गुरुवार को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले से पहले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा को कुछ ऐसा कह दिया, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इस मामले में अर्शदीप सिंह के लिए ये भी कहा जा रहा है कि वह मजाक की आड़ में नस्लवाद को बढ़ावा दे रहे हैं।

अर्शदीप की हो रही खूब आलोचना

अर्शदीप सिंह ने स्नेपचैट की स्टोरी में मैच से पहले एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो में अर्शदीप ने तिलक वर्मा को मजाकिया लहजे में कुछ ऐसा कहा जो कई फैंस को बेहद आपत्तिजनक लगा। वीडियो में अर्शदीप सिंह ने तिलक वर्मा की तरफ देखा और कहा, 'ओए अंधेरे, सनस्क्रीन लगाया?' कैमरे के सामने तिलक वर्मा असहज दिखाई दिए लेकिन वह कुछ बोल नहीं पाए। हालांकि उनके चेहरे से साफ दिख रहा था कि वह आहत हुए हैं। वीडियो शेयर होने के बाद तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी और अर्शदीप की आलोचना होने लगी। मामला बढते देख अर्शदीप सिंह ने ये वीडियो अपनी स्टोरी से हटा दी है।

इस वीडियो को देख अलग अलग यूजर अपनी राय दे रहे हैं। कुछ उन्हें इस तरह की हरकतों से बचने की सलाह दे रहे हैं तो कुछ मजाक की हद पार न करने की हिदायत दे रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया, "इन्हीं हरकतों की वजह से युजवेंद्र चहल का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया।" हालांकि कुछ यूजर्स का मानना है कि अच्छे दोस्तों के बीच ऐसा हंसी मजाक होता रहता है।

लगातार 5वां मैच हार गई पंजाब किंग्स

मैच की बात करें तो धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 200 रन बनाए। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में न सूर्यकुमार यादव शामिल थे, न हार्दिक पंड्या। ऐसे में जसप्रीत बुमराह की अगुवाली वाली टीम ने 201 रन के लक्ष्य को 19.5 ओवर में 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस की किस्मत तो नहीं खुली लेकिन पंजाब किंग्स के प्लेऑफ्स की राह मुश्किल हो गई।