15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत के नए T20 कप्तान को लेकर रवि शास्त्री का बड़ा बयान, संजू सैमसन को बताया सबसे मजबूत दावेदार

Ravi Shastri on India new t20 captain: रवि शास्त्री ने द आईसीसी रिव्यू के ताजा एपिसोड में संजू सैमसन को भारत की टी20 टीम का नए कप्तान बनाए जाने का समर्थन किया है। शास्त्री का मानना ​​है कि शानदार फॉर्म में चल रहे संजू भारत कप्तानी के लिए मजबूत दावेदार के तौर पर उभरे हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

May 15, 2026

Ravi Shastri on India new t20 captain

भारतीय पूर्व क्रिकेटर रवि शास्‍त्री। (फोटो सोर्स: IANS)

Ravi Shastri on India new t20 captain: आईपीएल 2026 के खत्‍म होने के बाद भारतीय टी20 टीम आयरलैंड और इंग्‍लैंड के दौरे पर जाएगी। लेकिन, इससे पहल टी20 टीम के नए कप्‍तान को लेकर चर्चाओं को बाजार गर्म है। खासतौर पर लंबे समय से सूर्यकुमार यादव के खराब प्रदर्शन को देखते हुए। भले ही भारत ने दो महीने पहले सूर्या की कप्‍तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्‍ड कप का खिलाब जीता था, लेकिन उसमें भी वह बल्‍ले से कुछ खास नहीं कर पाए थे। जबकि संजू सैमसन ने प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता था।

भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का मानना ​​है कि शानदार फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज संजू सैमसन भारत की टी20 कप्तानी के लिए एक मजबूत दावेदार के तौर पर उभरे हैं। 'द आईसीसी रिव्यू' पर संजना गणेशन से बात करते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि 2028 के टी20 वर्ल्ड कप तक भारत को शायद एक नए कप्तान की जरूरत पड़ सकती है। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि अगले कुछ सालों में सूर्या का प्रदर्शन कैसा रहता है।

'यह तो बस शुरुआत है'

उन्‍होंने कहा कि संजू सैमसन ने खुद को कप्तानी की भूमिका के लिए एक मजबूत दावेदार के तौर पर पेश किया है, क्योंकि वह पहले भी राजस्थान रॉयल्स के लिए यह भूमिका निभा चुके हैं। भारतीय टी20 टीम में उनकी जगह पक्की है। वह टॉप ऑर्डर में खेलते हैं और बेहद आक्रामक बल्लेबाज हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह तो बस शुरुआत है। अगले दो-तीन सालों में आप संजू से और भी बहुत कुछ देखने वाले हैं।

पांच आईपीएल सीजन कप्‍तानी का अनुभव

बता दें कि सैमसन ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी पांच सीजन तक की है, जिसमें 2022 का सीजन भी शामिल है, जब टीम उपविजेता रही थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सैमसन अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे हैं। उन्‍होंने भारत के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के अभियान के दौरान लगातार तीन अर्धशतक जड़े थे।

'निरंतरता अब कोई मुद्दा नहीं'

पहले सैमसन की निरंतरता को लेकर कई सवाल उठते रहे हैं, लेकिन शास्त्री का मानना ​​है कि अब यह कोई मुद्दा नहीं रह गया है। उन्‍होंने कहा कि मुझे लगता है कि सैमसन ने उन सभी सवालों पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है। उनमें प्रतिभा की कोई कमी कभी नहीं थी। असल में लोग निराश ही होते, क्योंकि वह अपनी उस काबिलियत के साथ न्याय नहीं कर पाते।

'भविष्य में कप्तानी के लिए मजबूत दावेदार'

शास्‍त्री ने अंत में कहा कि इस सीजन में टी20 वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन के बाद जिस तरह से उन्होंने खेला है। उन्होंने अकेले दम पर भारत को कई मैच लगभग जिता ही दिए थे। क्वार्टर-फाइनल (वेस्टइंडीज, सुपर 8), सेमी-फाइनल, फाइनल और जिस तरह से उन्होंने जिम्मेदारी संभाली और अब आईपीएल में जो परिपक्वता दिखा रहे हैं, मेरे हिसाब से तो वह भविष्य में कप्तानी के लिए एक मजबूत दावेदार हैं।