
PBKS vs MI: तिलक वर्मा पंजाब किंग्स के हार के साथ प्रिंयास आर्या को सांतवना देते हुए (फोटो- IANS)
Punjab Kings IPL 2026 Playoffs Qualification Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को धर्मशाला में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया, जहां मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 200 रन बनाए। 201 रन के लक्ष्य को मुंबई इंडियंस ने एक गेंद रहते 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
इस हार के बाद पंजाब किंग्स के अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीदें थोड़ी मुश्किल हो गई हैं। टीम को अभी दो मैच खेलने हैं, जहां उसका अगला मुकाबला 17 मई को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स से है। लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, जबकि रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय है।
पंजाब किंग्स को अगर अगले दौर में पहुंचना है तो उसे ये दोनों मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे। टीम के पास 13 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर है। हालांकि रेस में केकेआर, चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स भी बनी हुई हैं। हालांकि दिल्ली और केकेआर की उम्मीदें ना के बराबर हैं, लेकिन अगर राजस्थान और चेन्नई अपने बचे हुए तीनों मुकाबले जीत लेते हैं तो वे पंजाब को पीछे छोड़ सकते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर जरूर है, लेकिन उसकी राह भी आसान नहीं है। उसे अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलना है, लेकिन आखिरी दो मैच सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के खिलाफ हैं, जो प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे चल रही हैं। अगर चेन्नई दो मैच जीत लेती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे। वहीं राजस्थान रॉयल्स भी अगर अपने तीन में से दो मैच जीतती है तो उसके भी 16 अंक हो जाएंगे।
सनराइजर्स हैदराबाद के पास अभी दो मैच बचे हैं और वह दोनों मुकाबले जीतकर प्लेऑफ का टिकट कंफर्म कर सकती है। ऐसे में पंजाब किंग्स अगर अपने दोनों मुकाबले जीतती है तो उसके अधिकतम 17 अंक हो जाएंगे और तब वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। लेकिन अगर टीम एक भी मैच हार जाती है तो उसके प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट सकता है।
फिलहाल रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स ने 12-12 मुकाबले खेल लिए हैं। आरसीबी 16 अंकों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि गुजरात टाइटंस भी इतने ही अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद के 14 अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है, जबकि पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है।
Published on:
15 May 2026 07:22 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
