
IPL 2026 से पहले कप्तानों का फोटोशूट (फोटो- IANS)
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में कुछ टीमों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) तो बिना किसी संघर्ष के शुरुआती दौर में ही प्ले-ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) बाहर होने से मात्र एक-एक हार दूर हैं।
कुछ टीमों में खिलाड़ियों का कॉम्बिनेशन सही नहीं बैठ पाया, तो कुछ टीमों के प्रमुख खिलाड़ी और कप्तान फॉर्म से पूरी तरह दूर रहे। नतीजतन, तीन टीमें ऐसी हैं जिनके कप्तानों की इस सीजन के बाद छुट्टी हो सकती है। वहीं दो फ्रेंचाइज़ी अपने मौजूदा कप्तानों को रिलीज़ करने का फैसला भी ले सकती हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऑलराउंडर अक्षर पटेल के हाथों में हैं। अक्षर भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान भी हैं। अक्षर इस सीजन बतौर खिलाड़ी और कप्तानों दोनों की रोल में फ्लॉप साबित हुए हैं। अक्षर ने इस सीजन 12 मैचों की 9 पारियों में 12.50 की औसत से 100 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया है। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 11 पारियों में 29.10 की औसत से 10 विकेट लिए हैं। 12 मैचों में अक्षर ने सिर्फ 36 ओवर फेंके हैं। दिल्ली कैपिटल्स का टीम मैनेजमेंट अक्षर को कप्तानी से हटाकर अगले सीजन केएल राहुल या किसी अन्य युवा खिलाड़ी को टीम की कमान दे सकते हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाकर खरीदा था और उन्हें टीम का कप्तान भी बनाया। लेकिन पिछले दोनों सीजनों में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। आईपीएल 2025 में लखनऊ ने 14 मैचों में सिर्फ 6 जीत हासिल की थी और 7वें स्थान पर रही थी। इस सीजन स्थिति और बदतर है। 11 मैचों में महज 3 जीत के साथ टीम 6 अंक लेकर तालिका में आखिरी स्थान पर है।
पंत के व्यक्तिगत प्रदर्शन पर नज़र डाली जाये तो इस सीजन उन्होंने 11 मैचों की 11 पारियों में 27.88 की औसत से 251 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 138.67 का रहा है। आईपीएल 2025 में 14 मैचों में 13 पारियों में 24.45 की औसत से 269 रन बनाए थे। 2025 में उनका स्ट्राइक रेट 133.16 का था। लखनऊ के लिए पंत ने 25 मैचों की 24 पारियों में 21.6 के मामूली औसत से 520 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक आए हैं। पिछले दो सीजन में बतौर विकेटकीपर पंत ने एक स्टंपिंग और 14 कैच लिए हैं। पंत के खराब प्रदर्शन और बुरी कप्तानी को देखते हुए टीम मैनेजमेंट न सोर्फ उन्हें कप्तानी से हटा सकती है। बल्कि टीम से भी रिलीज किया जा सकता है।
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह सीजन बुरे सपने की तरह गुजरा। सीजन शुरू होने से पहले ही कई प्रमुख खिलाड़ी चोटिल हो गए, जिसकी वजह से टीम शुरुआती मैचों में बुरी तरह संघर्ष करती नजर आई। पहले छह मैचों में एक भी जीत नहीं मिली। बाद में टीम ने चार मैच जीतकर वापसी की कोशिश की, लेकिन बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हाथों मिली हार ने उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे पर सवाल खड़े हो गए हैं। रहाणे ने इस सीजन 11 मैचों में 23.70 की औसत से 237 रन बनाए, जिसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है। KKR अगले सीजन रहाणे को कप्तानी से हटाने के साथ-साथ उन्हें टीम से रिलीज भी किया जा सकता है।
Published on:
14 May 2026 03:52 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
